UP : प्यार, शक और गुस्से का ऐसा खौफनाक अंजाम, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सीने पर किसी दूसरे युवक के नाम का टैटू देखा तो उसका खून खौल गया। पहले उसने बीच रोड पर छात्रा को तीन गोलियां मार दीं और जब लोगों की भीड़ उसकी तरफ बढ़ने लगी तो पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार ली। गुनहगार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। खबर है कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 22 साल की छात्रा अनुष्का के सीने पर ‘आर्यन’ नाम का टैटू बना हुआ था। इसी बात को लेकर उसका प्रेमी आदित्य पिछले कुछ समय से नाराज चल रहा था। दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी।
ट्यूशन से लौटते वक्त रास्ते में रोका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान आदित्य ने रास्ते में उसे रोक लिया। उसने छात्रा से उसके शरीर पर बने ‘आर्यन’ नाम के टैटू के बारे में पूछा और जानना चाहा कि यह किसका नाम है, तो छात्रा ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि आदित्य ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में बौखलाये आदित्य ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक के बाद एक चली तीन गोलियां छात्रा को लगीं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आता देख आरोपी घबरा गया, पकड़े जाने के डर से उसने उसी पिस्तौल से खुद की छाती में भी गोली मार ली। गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
छात्रा की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज
इधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बेतरह घायल छात्रा को तुरंत पास के अस्पताल में पहुंचाया। उसे तीन गोलियां लगी है। एक गोली सिर में और दो गोलियां पेट में लगीं है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट में फंसी दोनों गोलियां निकाल दी हैं, लेकिन सिर में फंसी तीसरी गोली अभी भी नहीं निकाली जा सकी है, इसी वजह से छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य इलाके का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आदित्य घटना से महज 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। वारदात के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, घायल छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के मेरठ से सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! राष्ट्रपति की मंजूरी, सख्त कानून लागू
इसे भी पढ़ें : झारखंड से संदिग्ध आतंकी की करीबी अरेस्ट, STF साथ ले गई बंगाल
इसे भी पढ़ें : रेलवे की दो चादरों का राज, रोचक बातें, जानें…
इसे भी पढ़ें : भोलेनाथ की राह में दर्द नहीं बनेगा रुकावट, कैसे जानें…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, ₹5 हजार करोड़ का एयरपोर्ट, ₹18 हजार करोड़ की…







