Ranchi : साहिबगंज में पश्चिम बंगाल STF ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार (22) को बरहड़वा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव से गिरफ्तार किया। कार्रवाई स्थानीय पुलिस की मदद से की गई। गिरफ्तारी के बाद STF उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। STF के मुताबिक, अर्पिता संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में थी। उसकी गिरफ्तारी बर्धमान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत हुई है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जायेगी, ताकि नेटवर्क और उसके संपर्कों की गहराई से जांच की जा सके।
बरहड़वा SDPO नितिन खंडेलवाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुये कहा कि मामला आतंकवाद से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि महिला को संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल की प्रेमिका बताया जा रहा है और STF उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी हामिद मंडल को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्धमान से गिरफ्तार कर चुकी है। अब अर्पिता की गिरफ्तारी को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मॉड्यूल और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं।
इसे भी पढ़ें : रेलवे की दो चादरों का राज, रोचक बातें, जानें…
इसे भी पढ़ें : भोलेनाथ की राह में दर्द नहीं बनेगा रुकावट, कैसे जानें…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, ₹5 हजार करोड़ का एयरपोर्ट, ₹18 हजार करोड़ की…
इसे भी पढ़ें : ‘मुझे माफ कर दीजिये…’, PM मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग का वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : थाना से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप…







