Ranchi : रांची के खेलगांव थाना से चोरी का मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 21 साल का मो. अशफाक अंसारी शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
अशफाक को 30 जुलाई को उसकी पत्नी शिफात अदा (19) के साथ होटवार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाली अंजनी घोष के घर हुई जेवर और मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। फरारी के बाद शिफात अदा को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
अंजनी घोष ने शिकायत में बताया था कि 29 जुलाई की रात घर के लॉकर से जेवर और चार्जिंग पर रखा मोबाइल चोरी हो गया था। शक किरायेदार अशफाक, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर गया। जांच में आरोप सही पाये जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। अशफाक नामकुम की मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है। उसके फरार होने के बाद खेलगांव थाना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं। मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : 200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम
इसे भी पढ़ें : मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…
इसे भी पढ़ें : बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…
इसे भी पढ़ें : 15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…







