spot_img

‘मुझे माफ कर दीजिये…’, PM मोदी को अपशब्द कहने वाली नाबालिग का वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक नाबालिग लड़की का माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में लड़की खुद को 15 साल की बताती है। वह कहती है कि दोस्तों के साथ प्रदर्शन में पहुंची थी, जहां कुछ लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उन्हीं के प्रभाव में आकर उसने भी गलत बातें कह दीं। उसने अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी जताते हुये देश से माफी मांगी और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।

इस वीडियो के सामने आने से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। इंस्टाग्राम पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह उन युवाओं को माफ करते हैं। PM ने समाज से अपील करते हुये कहा कि युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं। ऐसे बच्चों को सजा देने या उनके परिवारों को परेशान करने के बजाय सही मार्गदर्शन दिया जाना चाहिये। उन्होंने कहा, “ये गुमराह बच्चे हैं। इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है।”

इसे भी पढ़ें : थाना से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : 200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

इसे भी पढ़ें : मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

इसे भी पढ़ें : बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

इसे भी पढ़ें : 15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भोलेनाथ की राह में दर्द नहीं बनेगा रुकावट, कैसे जानें…

Kohramlive : सावन का महीना शुरू होते ही हर...

PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, ₹5 हजार करोड़ का एयरपोर्ट, ₹18 हजार करोड़ की…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र...

थाना से आरोपी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप…

Ranchi : रांची के खेलगांव थाना से चोरी का...

200 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हुआ LPG सिलेंडर… जानें दाम

Kohramlive : महीने की शुरुआत राहतभरी खबर लेकर आई...

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...