Kohramlive Desk : जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। कहा कि जापान की भाषा, वेशभूषा, कल्चर आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका एक कारण यह भी है कि भारतीय समुदाय के संस्कार समावेशक रहे हैं। भारत में आज सही मायने में जनता के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को कुशल बना रहा है। भारत अपने खोए हुए विश्वास को हासिल कर रहा है।
“मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही टैक लेड, साइंस लेड, इनोवेशन लेड, टेलैंड लेड फ्यूचर को लेकर भी आशावान है. मोदी ने कहा, “मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं।” मोदी ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हो, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं।
पीएम ने बताया जापान के साथ रिश्ता
जापान से रिश्तों पर मोदी ने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य, सम्मान और विश्व के लिए साझे संकल्प का है। जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध, बौद्ध, ज्ञान और ध्यान का है. जापान के लोगों की देशभक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वच्छता के लिए स्वामी विवेकानंद ने खुलकर प्रशंसा की थी। स्वामी विवेकानंद जब अपने ऐतिहासिक संबोधन के लिए शिकागो जा रहे थे, तो उससे पहले वो जापान भी आए थे। जापान ने उनके मन-मस्तिष्क पर एक गहरा प्रभाव छोड़ा था।
इसे भी पढ़ें : वरमाला के बाद दुल्हन को पता चली ऐसी बात, लौटा दी बारात… देखें
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम
इसे भी पढ़ें :होटल में सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले 5 लड़के-लड़कियां
इसे भी पढ़ें :शिकारी कुत्तों के बीच रहता था यह शख्स, देखिये पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोरे बीच सड़क पर मची चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :अगर जिंदगी खुदा की रहमत, तो जीना दुश्वार क्यों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़का जुटान : गोल और टारगेट बता गये Lions… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड की तमन्ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…








