spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गर्लफ्रेंड की तमन्‍ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

प्रयागराज : गर्लफ्रेंड की हर तमन्‍ना और उसके महंगे शौक को पूरा करने के लिहाज से विवेक पाल बाइक चोर बन गया। पहले वह एक प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना काल में उसकी नौकरी चली गई। विवेक अपनी गर्लफ्रेंड को खोना नहीं चाहता था। B.SC की डिग्री ह‍ासिल करने वाले विवेक को जब कोई नौकरी नहीं मिली, तब वह अपराध जगत से नाता जोड़ लिया। गुजरे तीन साल में उसने इतनी बाइक चुरा ली कि उसे खुद ठीक से याद नहीं। वह इतना बड़ा शात‍िर चोर बन गया कि उसके बारे में पुलिस को भनक तक नहीं लग पाती थी। वह चोरी की बाइक को औने-पौने दाम में खपा देता था। कई बाइक को वह कबाड़ी में कटा देता था। इस बात का खुलासा आज यूपी के प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने किया। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गये बाइक चोर विवेक की निशानदेही पर अबतक चोरी की कुल 24 बाइक जब्‍त की गई है। विवेक चुराये गये बाइक का फर्जी कागजात बनाने में भी माहिर था। यह काम वह लैपटॉप से करता था। लैपटॉप भी बरामद कर ली गई है।

एसएसपी ने कहा कि विवेक और उसके साथ प‍कड़े गये गिरोह के 5 अन्‍य सदस्‍यों के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। वहीं चोरी के माल से बनाये गये धन-संपत्ति को भी जब्‍त किया जायेगा। वहीं इस गिरोह का पर्दाफाश करने वाले सिविल लाइंंस और कर्नलगंज थाने को बतौर इनाम 25-25 हजार रुपये दिये जाएंगे। एसएसपी के अनुसार करीब दो साल पहले कोरोना काल में विवेक की नौकरी चली गई। तब उसने अपने दोस्‍त मनीष को अपना दुख बताया। माली हालत खराब हो जाने के बाद गर्लफ्रेंड को खो देने का खतरा भी उसे सता रहा था। दोनों यार मिलकर बाइक चुरानी शुरू कर दी। धीरे-धीरे उसके गैंग में कई और लोग जुड़ गये। सभी पढ़े-लिखे हैं। इनका टारगेट महंगी बाइक होती थी। 70-80 हजार की बाइक को 25-30 हजार रुपये में बेच दिया करता था। प्रयागराज में बाइक चोरी की बढ़ती वारदात पुलिस की चिंता बढ़ा दी थी। बाइक चोर को खोज निकालने के लिए कई थानों को लगाया गया। दो थानों की पुलिस ने मशक्‍कत कर उक्‍त कामयाबी हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें :Long Trip, इन्हें ना भूले… देखें…

इसे भी पढ़ें :दूल्हा करता रह गया इंतजार, मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार…

इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे

इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल

इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…

इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...

आजम खान का नाम उछला, अब SIT खंगालेगी 20 साल पुरानी फाइलें…

UP : प्रयागराज के दरियाबाद इलाके में पार्क की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: