spot_img

मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्‍टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur/Rajesh Singh) : कुख्‍यात गैंगस्‍टर संदीप थापा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ 20 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आया मुकेश यादव भी पकड़ा गया। संदीप के कुछ अन्‍य गुर्गे को भी पकड़ा गया है। यह लोग रातू रोड के बिरला मैदान के पास पकड़े गये। गिरफ्तार संदीप थापा की काले रंग की स्‍कॉर्पियो गाड़ी भी जब्‍त कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार कभी जिगरी दोस्‍त रहे मटकाबाज आनंद वर्मा से अदावत होने के बाद गैंगस्‍टर संदीप थापा आज रात उसे सबक सिखाने बिरला मैदान पहुंचा था। वहां आनंद वर्मा पहले से अपने कुछ अन्‍य गुर्गों के साथ मौजूद था। आनंद वर्मा को देखते ही संदीप थापा ने अपना आपा खो दिया और मारधाड़ शुरू हो गई। उसके बाद आनंद वर्मा के पक्ष में जुटे लोगों ने संदीप थापा और उसके गुर्गों पर हमला बोल दिया। तब थापा ने फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगने की खबर है।

इस बीच खबर पाकर मौके पर तुरंत पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर थापा सहित 4 लोगों को दबोच लिया। सूत्रों ने बताया कि मारधाड़ के पीछे का कारण मटका में हो रही कमाई का बंटवारा है। मटकाबाज आनंद वर्मा का केवल सुखदेवनगर और पंडरा इलाके में कई मटका के गद्दी चलते हैं। रोजाना 1 लाख रुपये से उपर की कमाई है। पहले आनंद वर्मा गैंगस्‍टर संदीप थापा के नाम पर ही अपना धंधा करता था। इस बीच आनंद वर्मा को अपराध जगत से जुड़े एक अन्‍य नाम का साथ म‍िल जाने के कारण उसके तेवर बदल गये। यहीं से थापा और आनंद में अदावत शुरू हो गई। आज शाम सात बजे के करीब थापा को यह सूचना म‍िली थी कि मटकाबाज आनंद अपने कुछ गुर्गों के साथ बिरला मैदान में जमा है। यह सुन थापा अपने कुछ गुर्गों के साथ वहां पहुंच गया। यह मैदान राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मेट्रो गली में है। खाली पड़े इस करोड़ों के मैदान पर भी शहर के कई बड़े गुंडे, नेता और अन्‍य सफेदपोशों की नजर पहले से गड़ी है।

बिरला मैदान पर कब्‍जा करने को लेकर कई बार बवाल हो चुका है। कई बार पुलिस को लाठ‍ियां और फायरिंग तक करनी पड़ी है। जेल से बाहर निकलने के बाद गैंगस्‍टर संदीप थापा अपराध जगत से नाता तोड़ जमीन खरीद-बिक्री के धंधे में सक्रिय हो गया था। मारधाड़ और अपराधियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस की एक टीम मटकाबाज आनंद के घर पर धावा बोला। खबर है कि उसके घर से लाखों रुपये नगद और मटका खेलने-खेलाने से संबंधित कई दस्‍तावेज म‍िले हैं। हालांकि इस बिंदु पर पुलिस अभी खामोश है। छापेमारी की अगुवाई सुखदेवनगर की थानेदार ममता कुमारी कर रही थी। गैंगस्‍टर संदीप थापा और मटकाबाज आनंद वर्मा के किस्‍से रांची पुलिस फाइल में दर्ज है। थापा के साथ पकड़े गये मुकेश यादव के भी कई किस्‍से हैं। सचिन मर्डर केस में उसे सजा म‍िली थी। सूत्रों के अनुसार करीब 20 साल की सजा काटकर कुछ माह पहले ही वह जेल से बाहर आया था। वहीं संदीप थापा ने कुछ माह पहले ही शादी कर अपना घर-संसार बसाया।

इसे भी पढ़ें :Long Trip, इन्हें ना भूले… देखें…

इसे भी पढ़ें :दूल्हा करता रह गया इंतजार, मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार…

इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे

इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल

इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…

इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...