UP : यूपी के उन्नाव जिले में शादी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। दूल्हे राजा गंजे थे, लेकिन विग लगा कर शादी करने आए थे। मंडप में सात फेरों के वक्त विग गिर गया और दुल्हनिया बिदक गई। उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
मंडप में दूल्हे को आया चक्कर
जानकारी के अनुसार, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गेस्ट में शुक्रवार रात बारात आई थी। धूमधड़ाके से पहुंची बारात का लड़की वालों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की गई। खाने-पीने के बाद सात फेरों के लिए दूल्हा मंडप पहुंचा। यहां अचानक से दूल्हे को चक्कर आया और वह गिर गया। जमीन पर गिरे दूल्हे को देखकर लड़की के भाई ने दूल्हे के सिर पर जैसे ही हाथ मला तो उसके हाथ में दूल्हे की विग आ गई। दूल्हे के सिर पर बाल नहीं थे, यह देखकर लड़की वाले हैरान रह गए। फिर दुल्हन ने भी शादी से इनकार कर दिया।
अंतत: लौट गई बारात
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव के रहने वाले लखन कश्यप की बेटी निशा का विवाह कानपुर नगर थाना कल्याणपुर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले अशोक कुमार कश्यप के बेटे पंकज शुक्रवार को होना तय हुआ था। शादी के पहले ही ऐसी घटना घटी की शादी नहीं हो सकी। दूल्हे के पिता अशोक कुमार से धोखा देने की बात कह कर बंधक बना लिया गया। दुल्हन व परिजन फेरे लेने व विवाह करने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। परियर चौकी प्रभारी रामजीत यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सुबह पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के बीच सुलह हो गई। वधू पक्ष की ओर से खर्च की गई 5.66 लाख रुपये वर पक्ष ने अदा किया और बिना दूल्हन के कानपुर रवाना हो गए।
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती
इसे भी पढ़ें : जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, वित्त मंत्री ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उठते फन का कुचलने का फरमान जारी किया DGP ने… देखें
इसे भी पढ़ें : नौ लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें : गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी
इसे भी पढ़ें : अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं, माफियाओं के खिलाफ लें एक्शन : सीएम
इसे भी पढ़ें : 3 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें : दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए पैसे, तो एक झटके में वापस मिलेगी रकम, जानिए तरीका








