Ranchi (Sanjay Kaprdar/Preeti Choudhary) : गरीब-गुरबों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले लायंस क्लब ग्रेटर से जुड़े कई दिग्गज लायन का जुटान आज राजधानी रांची में हुआ। मौका था द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब के बैनर तले आयोजित प्री कैबिनेट मीटिंग का। झारखंड और बिहार में क्लब के कुल 91 शाखा के मेंबरों का आज बड़ा जुटान हुआ। मकसद था पूरे एक साल के गोल और टारगेट फिक्स करना। इस साल क्या-क्या, कैसे और कब करना है, इसका पूरा खाका खींचा गया एवं अबतक किये गये सेवा कार्य पर मंथन भी किया गया। वहीं क्लब से जुड़े कई लायन को नई-नई जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। क्लब के पूर्व प्रेसिडेंट सुजीत कुमार को रिजन चेयर पर्सन की कमान सौंपी गई। हरमू के द काव होटल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुये कई लायन ने कहा- लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर युवा पीढ़ी को जगाने से लेकर समाज के जरूरतमंद लोगों का दुख दूर करने में लगा हुआ है।
क्लब का एक ही मकसद है कोई भूखा न सोये, कोई प्यासा न रहे, कोई पानी के लिए न तरसे, जगह-जगह प्याऊ हो। मौसम को भी खुशमिजाज बनाने की दिशा में धरती पर हरियाली छायी रहे। ठंड में हर गरीब-गुरुबा के बदन पर कंबल हो। सुनें क्या बोले क्लब के रीजन चेयर पर्सन सुजीत कुमार, प्रेसिडेंट प्रेम शंकर मिश्रा, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजेश केडिया, प्रेसिडेंट राकेश कुमार चौधरी और पीआरओ अनंत यश
इसे भी पढ़ें :Long Trip, इन्हें ना भूले… देखें…
इसे भी पढ़ें :दूल्हा करता रह गया इंतजार, मेकअप कराने गई दुल्हन प्रेमी के संग फरार…
इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे
इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल
इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…
इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…
इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी








