थाईलैंड : एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पेट दर्द की शिकायत लेकर एक 67 साल का व्यक्ति डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टरों ने जब उसका चेकअप किया तो सभी हैरान हो गए। शख्स के प्राइवेट पार्ट में 59 फीट का कीड़ा पाया गया, जिससे डॉक्टर और अस्पताल कर्मी हैरान हो गए। मामला Thailand के नोंगखाई प्रांत की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शख्स को पिछले काफी समय से पेट दर्द और पेट फूलने की शिकायत थी। जब शख्स ने अस्पताल में जाकर अपना चेकअप कराया तो उसकी रिपोर्ट देख सभी चौंक गए।

पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने बताया कि ये कीड़ा शख्स के प्राइवेट पार्ट में मिला, जिसकी लंबाई 18 मीटर से अधिक है। जिसके बाद शख्स को तुरंत इसे निकलवाने की हिदायत दी गई और शख्स इसके लिए तैयार हो गया।इस worm को निकालने के लिए पहले मरीज को दवा दी गई और फिर इसे पीछे के रास्ते से बाहर निकाल लिया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि हमें इसे निकालने में काफी समय लगा। फिलहाल मरीज की हालत बेहतर है और उसे अच्छे खानपान को लेकर भी सलाह दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये कीड़ा कच्चा मांस खाने की वजह से शख्स के पेट में पहुंचा है। इन कीड़ों की लाइफ बहुत लंबी होती है। ऐसे कीड़े 30 से अधिक सालों तक मनुष्यों के शरीर में रह सकते हैं।

कीड़े को खत्म करने के लिए दवाई मार्केट में आ चुकी है, जिससे ये ज्यादा लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते है।








