kohram live desk : पूरी दुनिया में कोरोना महामरी का संकट फिर से बढ़ रहा। कई देशों में इसकी दूसरी लहर के असर ने चिंता बढ़ा दी है। एक समय कोरोना का एपिसेंटर बना ब्राजील अब वैक्सीन की घोर कमी से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि वहां के विदेश मंत्री को इस्तीफा देना पड़ गया। सूचना के अनुसार, ब्राजील के विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति जेर बोलसेनेरो को भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : Horoscope 30 March 2021: इन छह राशियों को को शुभ समाचार मिलने के हैं संकेत…
कूटनीतिक स्तर पर फेल हुए विदेश मंत्री
ब्राजील जैसा देश अधिकतर बाहरी वैक्सीन पर ही निर्भर है। ऐसे में दूसरे देशों से संबंध ही महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो कूटनीति के मामले में फेल रहे और ब्राजील को उतनी वैक्सीन नहीं मिल पाई जितनी उसे जरूरत है। गौरतलब है कि ब्राजीली राष्ट्रपति जेर बोलसेनेरो भी कई बार सार्वजनिक मंचों पर विदेश मंत्री एर्नेस्टो अरेजो की राजनीतिक बयानबाजी की निंदा कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्नी से हुई बहस तो शराबी पति ने कुएं में लगाई छलांग, मौत








