- चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी लिस्ट में शामिल
कोहराम लाइव डेस्क : आज के दौर में कोरोना के साथ ही वैश्विक स्तर पर क्लाइमेट चेंज भी चिंता का विषय बना हुआ है। अप्रैल में क्लाइमेट क्राइसिस पर विमर्श के लिए ग्लोबल क्लाइमेट समिट होनी है। इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने इंडियन प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी समेत वर्ल्ड के 40 बड़े नेताओं को इनवाइट किया है। इन नेताओं में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि समिट में बड़ी संख्या में व्यापारिक और नागरिक समाज के नेता भी हिस्सा लेंगे।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
22 और 23 अप्रैल को होगी ऑनलाइन समिट
बैठक 22 और 23 अप्रैल को ऑनलाइन होगी। लोगों के लिए इसका लाइव प्रसारण होगा। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि ग्लासगो में नवंबर में हुए यूनाइटेड नेशंस क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस (COP26) की दिशा में यह एक अहम कदम होगा।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर
सिमिट में ये होंगे शामिल
समिट में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई यरोपिययन नेताओं को भी न्यौता शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। सऊदी के किंग सलमान-बिन-अब्दुलाजीज, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप ताईप इर्डोगन भी इसमें भाग लेंगे।














