KOHRAM LIVE DESK : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने इंडिया के पीएम नरेंद्र मोदी को जवाबी खत लिखा है। इमरान ने PM मोदी को उस पत्र के जवाब में लिखा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान दिवस पर शुभकामनाएं दी थीं। पत्र में मोदी ने लिखा था कि भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध चाहता है। इसके लिए दोनों देशों के बीच भरोसा होना जरूरी है, लेकिन भरोसे के लिए आतंक पर लगाम लगाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा
बातचीत के लिए बनाए जा रहे माहौल की तारीफ की
इमारान ने खत में भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के लिए बनाए जा रहे माहौल की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि दोनों देशों के बीच के मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी है। खासतौर पर जम्मू और कश्मीर का मुद्दा इसी तरह सुलझाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत
शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का हल जरूरी
मोदी के आतंक पर लगाम लगाने की बात पर इमरान ने कहा कि शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का हल होना भी जरूरी है। पाकिस्तान भी साउथ एशिया में शांति चाहता है। इमरान ने भारत के लोगों को कोरोना से जल्द उबरने की शुभकामनाएं दी हैं।
इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छूट
फरवरी के अंत में हुई थी DGMO लेवल की बैठक
गौरतलब है कि फरवरी के आखिर में भारत और पाकिस्तान की सेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेवल की बैठक हुई थी। तब हॉटलाइन पर बात करते हुए दोनों देश 2003 के सीजफायर समझौते का पूरी तरह से पालन करने पर राजी हुए थे। UAE ने इस डेवलपमेंट की सराहना की थी और 24 घंटे बाद वहां के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद भारत की यात्रा पर पहुंचे थे।










