- मोदी ने कहा- 27 शहरों में 1000 KM से अधिक नए मेट्रो नेटवर्क पर हो रहा काम
कोहराम लाइव डेस्क : गुजरात के सूरत व अहमदाबाद के लिए नए साल में 18 जनवरी का दिन अहम (Important) है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण एवं सूरत मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन किया। इन मेट्रो परियोजनाओं से इन शहरों को पर्यावरण के अनुकूल ‘Mass Rapid Transit System’ की सुविधा मिलेगी। मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय गृहमंत्री,अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रीहरदीप सिंह पुरी भी वर्चुअली शामिल हुए ।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘2014 से पहले के 10-12 सालों में सिर्फ 225 किमी मेट्रो लाइन ऑपरेशनल हुई थी। बीते 6 वर्षों में 450 किमी से ज्यादा मेट्रो नेटवर्क चालू हो चुका है। इस समय देश के 27 शहरों में 1000 किमी से ज्यादा के नए मेट्रो नेटवर्क पर काम चल रहा है।’
इसे भी पढ़ें :Bokaro में लोगों को बताए जाएंगे सड़क सुरक्षा के नियम
बहुत जल्द गुजरात के हर घर तक नल से iपहुंचेगा जल
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा भारत में है। सबसे बड़ा एफोर्डेबल हाउसिंग प्रोग्राम भारत में चल रहा है। सबसे बड़ा हेल्थ इंश्योरेंस प्रोग्राम भारत में चल रहा है। 6 लाख गांवों को तेज इंटरनेट से जोड़ने का कार्य भी भारत में चल रहा है। गुजरात के सूखाग्रस्त क्षेत्रों को हरित करने के लिए व्यापक काम किया गया है। जल जीवन मिशन के तहत राज्य में 10 लाख नए पानी के कनेक्शन दिए गए हैं। बहुत जल्द गुजरात के हर घर तक नल से जल पहुंचने वाला है। बीते 6 वर्षों में देश में स्वास्थ सेवाओं से जुड़ी योजनाएं शुरू हुई हैं उनका भी लाभ गुजरात को बहुत व्यापक रूप से मिल रहा है।’
देश का आठवां बड़ा शहर है सूरत
मोदी ने कहा, आज हम शहरों के यातायात को एक इंटीग्रेटेड सिस्टम के तौर पर विकसित कर रहे हैं। यानी बस, मेट्रो, रेल सब अपने अपने हिसाब से नहीं दौड़ें, बल्कि एक सामूहिक व्यवस्था के तौर पर काम करें, एक दूसरे के पूरक बनें। आज सूरत आबादी के लिहाज से एक तरफ देश का आठवां बड़ा शहर है, लेकिन दुनिया का चौथा सबसे विकसित होता शहर भी है। दुनिया के हर 10 हीरों में से 9 सूरत में तराशे जाते हैं। गुजरात के शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीते वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन ने दी शहीद गणपत राय को श्रद्धांजलि
अहमदाबाद व सूरत में मेट्रो से आएगी मजबूती
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के दो व्यापारिक केंद्रों अहमदाबाद व सूरत में मेट्रो और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने एक दिन पहले ट्रेनों की शुरुआत का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश के 2 बड़े व्यापारिक केंद्रों अहमदाबाद और सूरत में मेट्रो कनेक्टिविटी को और मजबूत करने का काम करेगी। आज 17,000 करोड़ से अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू हो रहा है, यह दिखाता है कि कोरोना काल में भी नए इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर देश के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं।’
अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-II पर 5,384 करोड़ रुपये का आएगा खर्च
28.25 किमी लंबाई वाले अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज II में दो कॉरिडोर हैं। कॉरिडोर-1 22.8 किमी लंबा है जो मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) से महात्मा मंदिर (Mahatma Mandir) तक है। कॉरिडोर-2 5.4 किमी लंबा है ओर यह GNLU से गिफ्ट सिटी तक है। फेज- II परियोजना को पूरा होने में 5,384 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
इसे भी पढ़ें :बेकाबू Truck ने दो युवकों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
40.35 किमी लंबा है सूरत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट
Surat Metro Rail Project is सूरत का यह प्रोजेक्ट 40.35 किमी लंबा है और इसमें भी दो कॉरिडोर हैं। कॉरिडोर-1 21.61 किमी लंबा है और यह सरथाना (Sarthana) से ड्रीम सिटी (Dream City) तक है। कॉरिडोर-2 18.74 किमी लंबा है और यह भेसन (Bhesan) से सारोली (Saroli) तक है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुल 12,020 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।








