रांची : CM हेमंत सोरेन ने दी शहीद गणपत राय को श्रद्धांजलि : अमर शहीद पांडेय गणपत राय की शहादत को कभी भूल नहीं सकते हैं। यह कहना है सीएम हेमंत सोरेन का। सीएम ने शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
CM ने कहा, झारखंड के सपूत थे गणपत राय
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में झारखंड के कई सपूतों के नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। इन्हीं सपूतों में एक पांडेय गणपत राय थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की जड़ें हिला दी थी। देश की आजादी की खातिर उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।
इसे भी पढ़ें : बेकाबू Truck ने दो युवकों को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
1857 के आंदोलन में शहीद हुए
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद गणपत राय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सभी उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन मे अपनाने का संकल्प लें। 1857 के आंदोलन के वीर शहीद पांडेय गणपत राय को शत-शत नमन।
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों के नाम पर आतंक मचाने वाले Gang का भंडाफोड़














