RANCHI : झारखंड, असम और प. बंगाल से आई क्रिकेट की टीम में बाजी झारखंड की टीम मार गई। चैंपियन बने झारखंड की टीम को खेल मंत्री हफीजुल हसन ने पुरस्कार देकर नवाजा और उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि मूक बधीर क्रिकेट खिलाड़ियों को सरकार अपने स्तर से हर संभव मदद करेगी। उन्हें आर्थिक मदद भी दी जायेगी। झामुमो नेत्री रूचि कुजूर और झारखंड डेफ संघ की रीमा साहू ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हजारीबाग के वेल्स ग्राउंड में आयोजित पांचवी पूर्वी क्षेत्र डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट 20 से 23 मार्च तक चला। टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने किया। वहीं समापन समारोह में हजारीबाग के डीसी मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। अंतरराष्ट्रीय डेफ खिलाड़ी सह उपकप्तान रंजीत कुमार, कप्तान रुस्तम हुसैन, दीपक यादव, सलमान अंसारी, तनवीर अंसारी, विशाल कुमार, बिनोद यादव, दीपक मिश्रा, राकेश रॉय, सोनू सिंह, अरुण यादव, सोहेब, राधेश यादव, अनुप और राजेश लकड़ा सहित कई अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर रीमा साहू ने खूब वाहवाही बटोरी।
इसे भी पढ़ें : पूर्व DSP के निधन पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखिये
इसे भी पढ़ें : जल्द अमीर बनने और धाक जमाने के चक्कर में क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जंगल में घात लगायी पुलिस ने क्या कर डाला, देखिये
इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज
इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…
इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…
इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…
इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे
इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया












