जंगल में घात लगायी पुलिस ने क्या कर डाला, देखिये

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh) : धीमा जहर यानी अफीम के दो सौदागरों को रांची की दशमफॉल पुलिस ने धर दबोचा। दोनों के पास से करीब 9 किलो गीला अफीम बरामद किया गया। उनके पास से एक बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किये गये। गिरफ्तार तस्‍करों में दशमफॉल थाना क्षेत्र के लबगा के पीड़ीटोला के सावन मुंडा और चम्‍बरा मुंडा शामिल है। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने बताया कि ये लोग जंगल-पहाड़ी के बीच स्थित गांवों में घूम-घूमकर कम दाम पर अफीम खरीदते हैं। जिसे बाहर से आये व्‍यापारियों को ऊंचे दाम पर बेच देते हैं। दोनों ने पुलिस को कई लोगों के नाम और ठिकाने के बारे में भी बताया है। इसका खुलासा आज यानी शनिवार को रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर किया।

पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी कि दशमफॉल थाना क्षेत्र में अफीम की बड़ी डील होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस कप्‍तान ने रूरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल के रास्‍ते में छुपकर अफीम तस्‍करों का इंतजार किया। एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस ने जब उन्‍हें रुकने को कहा तो दोनों स्‍पीड से भागने लगे, जिसे तेज तर्रार थाना प्रभारी विष्‍णु कांत और उनकी टीम ने खदेड़कर दबोच लिया। सुनें क्‍या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम

इसे भी पढ़ें : ट्रैक्‍टर से टकराई डिप्‍टी सीएम के बेटे की फॉरच्‍यूनर, मच गया…

इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...