spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को ऐसी सुविधा पहले कभी नहीं दी थी। अब उसने व्रत रखने वाले यात्रियों के लिए विशेष सुविधा का इंतजाम किया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (IRCTC) सफर के दौरान लोगों को नवरात्र स्‍पेशल खाना देने का फैसला किया है। यानी अब आप अपना मनपसंद खाना आर्डर देकर सीट पर मंगवा सकते हैं। 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र में सफर के दौरान यात्रियों को व्रत का खाना यानी फलाहार दिया जाएगा।

अपनी सुविधा के अनुसार मंगवाएं व्रत की थाली

यात्री अपनी सुविधा के अनुसार मनपसंद भोजन ई-कैटरिंग से या फिर 1323 पर बुक कर सीट पर मंगवा सकेंगे। आपको बता दें कि यह खाना बिना लहसुन- प्‍याज का शुद्ध और सात्विक होगा। इतना ही नहीं, उपवास के हिसाब से खाना बनाने में सेंधा नमक इस्‍तेमाल किया जाएगा।

125 से 200 रुपये तक की थाली

आईआरसीटीसी ने लोगों की पसंद को देखते हुए मेन्यू तैयार किया है। इसके तहत चार अलग-अलग तरह की थालियां हैं। इनकी कीमत महज 125 रुपये से लेकर 200 रुपये के बीच हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसके रेट आईआरसीटीसी आज फाइनल कर देगा। यह शानदार सुविधा 500 के करीब उन ट्रेनों में उपलब्‍ध होगी, जिनमें आईआरसीटीसी कैटरिंग की सुविधा दे रही है।

संभावित मेन्यू 

– कुट्टू के पकौड़े
– पूड़ी सब्‍जी
– साबूदाना की खिचड़ी
– लस्‍सी
– फ्रेश जूस ( इसमें नमक,चीनी कुछ भी नहीं होगा),
– फल, चाय, रबड़ी,
– ड्राईफूड्स की खीर।

इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्‍लायर…

इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: