spot_img
spot_img

कनपटी पर तानी पिस्टल और लू’ट लिये 5.5 लाख…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (JAY): सरेराह एक कारोबारी से साढे पांच लाख रुपये लूट लिये गये। शनिवार रात लगभग 9 बजे 10 नकाबपोश अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। लुटे गये शख्स का नाम हैदर अली है और वह मच्छरदानी का कारोबार करते हैं। हैदर अली ने बताया कि अपने सहयोगी समीर शेख और ड्राइवर आसमाउल शेख के साथ मच्छरदानी लेकर बांका से महेशपुर के रास्ते पश्चिम बंगाल के काशीमनगर जा रहे थे। सभी अपनी पिकअप वैन में सवार थे। इसी दौरान महेशपुर थाना क्षेत्र के देवीनगर पगला नदी के पास 10 की संख्‍या में अज्ञात अपराधियों ने ईंट से हमला कर दिया। ईंट वैन की कांच पर लगी और गाड़ी को रोकना पड़ा। जिसके बाद अपराधियों ने गाड़ी को घेर लिया। सब के सब चेहरे को नकाब से ढके हुए थे। दो लोगों के पास हथियार थे। एक ने पिस्टल निकाला और हैदर की कनपटी पर तान दिया। बोला… जो माल है निकाल दो, नहीं तो यहीं ठोक देंगे। पिस्टल की बट से हैदर पर वार किया और पैसों से भरा झोला लूट कर भाग निकले। भागते-भगते बदमाशों ने एसिड भी फेंका, पर सभी बच गये। सूचना पुलिस को दी गई। महेशपुर, आमड़ापाड़ा, पाकुडिया और रद्धीपुर थाने की पुलिस लूटेरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


इसे भी पढ़ें :स्कूल में फूटा कोरोना बम,16 छात्र पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें :एक बार फिर IPL में दिखेगा गौतम गंभीर का जलवा

इसे भी पढ़ें :मोबाइल का टॉर्च जलाओ, मरीज को लगाना है सुई, देखें…

इसे भी पढ़ें :सीओ ने ले ली मेरे बाप की जान…

इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें  : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्‍हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्‍यों

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...