kohramlive desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इसी साल जुड़ी नई फ्रेंचाइज़ी लखनऊ ने एक और बड़े नाम को अपने साथ जोड़ा है। पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर को लखनऊ की टीम ने अपना मेंटर बनाया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर को अपना कोच नियुक्त किया था। ऐसे में अब क्रिकेट के दो बड़े नाम लखनऊ के साथ जुड़ गए हैं। बता दें कि लखनऊ आईपीएल की सबसे महंगी टीम है, जिसे गोयनका ग्रुप ने करीब 7 हजार करोड़ रुपये में खरीदा था।
Gautam Gambhir roped in as mentor by Lucknow franchise.
More details from @vijaymirror 👇https://t.co/y00DTH1y5m #IPL2022 pic.twitter.com/wsq0VKmxOF
— Cricbuzz (@cricbuzz) December 18, 2021
कोलकाता नाइट राइडर्स की कर चुके हैं कप्तानी
गौतम गंभीर इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगुवाई में कोलकाता ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं।
लखनऊ टीम का मेंटर बनने के बाद गौतम गंभीर की ओर से बयान भी जारी किया गया, उन्होंने कहा कि वह डॉ. गोयनका और RPSG ग्रुप का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी दी। गौतम ने कहा कि वह अभी भी जीत के लिए मैदान में उतरना चाहते हैं। मैं सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में युवा क्रिकेटरों को साथ लेकर चलना चाहूंगा। 2007 की टी-20 वर्ल्डकप टीम और 2011 की वर्ल्डकप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। गंभीर के आईपीएल रिकॉर्ड्स की बात करें तो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली की ओर से कुल 154 मैच खेले हैं. इनमें 4218 रन स्कोर किए हैं।
इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…












