Ranchi : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 509 स्टेशनों की तस्वीर बदली जायेगी। PM नरेंद्र मोदी आधुनिकीकरण की ऑनलाइन आधारशिला रखेंगे। जिसका सीधा प्रसारण किया जायेगा। कोडरमा में भी हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे। कोडरमा स्टेशन सजाया-धजाया गया है। स्टेशन में सांसद, विधायक और अधिकारियों के अलावा स्कूली बच्चे और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस योजना में झारखंड के 20 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। इन स्टेशनों का कायाकल्प कर उन्हें स्मार्ट बनाया जायेगा। इस योजना के तहत स्टेशन आने-जाने, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। दिव्यांगजनों के लिए विशेष इंतेजाम रहेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना से जुड़ने वाले झारखंड के रेलवे स्टेशनों में, हटिया, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़, घाटशिला और धनबाद मंडल में आने वाले कुल 15 स्टेशन शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत धनबाद मंडल के चन्द्रपुरा– 26.50 करोड़, कतरास– 26.90 करोड़, चन्द्रपुरा– 26.50 करोड़,गोमो– 32.40 करोड़, नगर उंटारी– 26.30 करोड़, गढ़वा टाउन– 25.50 करोड़, पारसनाथ– 30.40 करोड़, पहाड़पुर– 28.10 करोड़, हजारीबाग रोड– 28.10 करोड़, लातेहार– 24.50 करोड़, कोडरमा– 30.30 करोड़, डालटनगंज– 29.20 करोड़, गढ़वा रोड– 24.50 करोड़, बरकाकाना– 32.60 करोड़, रेनुकूट– 31.70 करोड़, चोपन– 30.90 करोड़ की लागत से विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
इसे भी पढ़ें : ”मां बिस्कुट दिला दो” पर सौतेली मां ने दे दी मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में कल से धारा-144, जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : Breaking : लालू परिवार पर ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : इन वजहों से कटते है आपके बैंक अकाउंट से पैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : “चंद्रमुखी 2” का नया पोस्टर हुआ जारी, फैंस बोले जबरदस्त…
इसे भी पढ़ें :माकपा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने के पीछे का क्या है सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :”मां बिस्कुट दिला दो” पर सौतेली मां ने दे दी मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा















