Ranchi (Akhilesh Singh) : राजधानी रांची में दुर्गा सोरेन चौक को सबसे खूबसूरत बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह चौक नामकुम के लोआडीह में बन रही है। करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से दुर्गा सोरेन चौक के सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण पर है। उम्मीद है आगामी 10 सितंबर तक इशे पूरा कर लिया जाएगा। चौक की बीचो-बीच स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की प्रतीमा स्थापित की जाएगी। चौक के अगल-बगल वीर शहीद तेलंगा खड़िया वाटिका एवं रघुनाथ महतो के स्टैच्यू को सजाने सवांरने का काम किया जाएगा। शाम होते ही चौक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठेगा। सीएम हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के नाम पर इस चौक का नामकरण किया गया है।
चौक का सुंदरीकरण करनेवाले इंजीनियर कामेन्द्र और ठेकेदार अरूण वर्मा के अनुसार स्व. दुर्गा सोरेन की 8 फीट की प्रतिमा बनाई जा रही है। मशहूर मूर्तिकार माखन पाल और उनके बेटे सुजोय पाल द्वारा मूर्ती बनायी जा रही है। करीब 11 फीट मंच के यह प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थल के दोनों तरफ फाउंटेन होगा। पूरा चौक लगभग 2 फीट के ग्रिल से घिरा रहेगा। प्रतिमा स्थल के अंदर शानदार हरी घास, पाल्म ट्री रहेगी। वहीं, 20-20 फीट पर करीब 70 पोलार्ड लाईट जगमगाता रहेगा। अंदर प्रवेश करने के लिए एक मुख्य द्वार होगा। चारों तरफ रेडियमयुक्त रेलिंग होगी। यहां के सड़कों को भी चौड़ा किया जाएगा। चौक का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अगले 1 साल तक देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। इसके बाद जिम्मा नगर निगम को दे दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Breaking : लालू परिवार पर ED की बड़ी कार्रवाई, देखें क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : कमिश्नर समेत 18 IAS अधिकारियों के तबादले…देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वालों की खाल उधेड़ेगी अब ATS, क्या बोल गए IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बालू माफियाओं की हुकूमत और हिमाकत पर चौंक गये ACF, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 3 लाख में हुआ था भाई की मौ*त का सौदा, कैसे हुई थी शूटरों से डील… जानें










