पुलिस लाइन में ट्रैफिक जवान धीरेंद्र को दी गई सलामी
रांची : रांची के पुलिस लाइन में ट्रैफिक जवान धीरेंद्र कुमार राय को सलामी दी गई। ड्यूटी के दौरान अरगोड़ा चौक पर एक पिकअप वैन ने धीरेंद्र को टक्कर मार दी थी। वैन की टक्कर से धीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। धीरेंद्र पलामू जिले के रहनेवाले थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ समेत कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। जहां धीरेंद्र को अंतिम सलामी दी गई। सलामी के बाद धीरेंद्र के शव को उनके पैतृक गांव पलामू भेज दिया गया है। धीरेंद्र के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
दुर्घटना के बाद पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया था। वैन के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक का नाम राजू कुमार है। वह 25 साल का है। रामगढ़ के गोला के सरला गांव के सच्ची नाथ उपाध्याय का बेटा है।
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे












