spot_img

Safety Features में इंडियन कारों के लिए कंपलसरी किया जाएगा Dual Airbag

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: इंडिया में बिकने वाली सभी प्रकार की कारों (Cars) में एक खास सेफ्टी फीचर्स के तहत ड्राइविंग सीट ( Driving seat)के साथ ही फ्रंट पैसेंजर (Front passenger) के लिए भी Airbag अनिवार्य करने की दिशा में केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :पत्‍नी के कैरेक्‍टर पर किया कमेंट, पति ने युवक को 11 टुकड़ों में काटा

तकनीकी समिति ने सौंपा प्रपोजल

व्हीकल स्टैंडर्ड्स पर सरकार की तकनीकी समिति ने हाल ही में एक प्रपोजल सौंपा है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि सस्ती से सस्ती कारों में भी डुअल एयरबैग्स मेंडेटरी हो, ताकि एक्सिडेंट की स्थिति में ड्राइवर और पैसेंजर की जान बच सके। टक्कर होने या हादसे का शिकार हो जाने पर सबसे ज्यादा खतरा आगे बैठे पैसेंजर और कार चालक को ही होता है।

हादसों में जान बचाना है लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि भारत में सड़क हादसों में हर साल एक लाख से ज्यादा लोग मरते हैं। इनमें ज्यादातर वे लोग होते हैं, जो ओवर स्पीडिंग या कार टक्कर में अपनी जान गंवाते हैं। कार में लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए कार कंपनियां कुछ वर्षों से अपनी कारों में सेफ्टी फीचर्स का विशेष ध्यान रख रही हैं और लोग भी अब अपनी कारों में ज्यादा से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें :सपरिवार तारापीठ पहुंचे सीएम, राज्य के लिए मांगी सुख-समृद्धि

सरकार समझती है एयरबैग की जरूरत

सरकार अब इस कोशिश में है कि भारत में बिकने वाली सभी कारों में डुअल एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया जाए। यानी अब ड्राइविंग सीट से साथ ही फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए एयरबैग को अनिवार्य करने की कोशिशें जारी हैं। एयरबैग्स किसी भी कार के सबसे अहम सेफ्टी फीचर्स में से एक माना जाता है। 1 जुलाई 2019 तक कार चालक के लिए भी एयरबैग अनिवार्य नहीं थी और फिर सरकार ने इसे सभी कारों के लिए अनिवार्य बनाया।

लाइफ सेविंग फीचर्स अहम

ज्यादातर कारों में अब रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं, लेकिन एयरबैग जैसे लाइफ सेविंग फीचर को अब भी उतना महत्व नहीं दिया जाता है। जब आप 10 लाख रुपये के करीब या इससे ज्यादा की कार खरीदते हैं तो आपको मल्टीपल एयरबैग्स मिलते हैं, वहीं अगर आप सस्ती कार यानी 5 लाख रुपये से कम या उससे ज्यादा की कार खरीदते हैं तो आपको एक या दो एयरबैग से संतोष करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें :PM Modi ने रकाबगंज साहिब में मत्था टेका, नहीं रुका ट्रैफिक

चाइल्ड लॉक सिस्टम पर भी किया जाएगा फोकस

बताते चलें कि एयरबैग होने से चालक या यात्री को कम चोटें आती हैं और उनकी जान बचाई जा सकती है। रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री भारत में बिकने वालीं सभी कारों के लिए एयरबैग अनिवार्य करने की दिशा में टाइमलाइन लेकर चल रही है। माना जा रहा है कि इसे जल्द लागू कर दिया जाएगा। अब चार पहिया वाहनों में चाइल्ड लॉक सिस्टम भी अनिवार्य करने की दिशा में पहल हो रही है।

इन कारों में 6 एयरबैग्स

इंडिया में फिलहाल सिडैन और हायर रेंज की मिड साइज एसयूवी में 6 एयरबैग्स मिलते हैं। फोर्ड फिगो और ह्यूंदै आई20 जैसी हैचबैक कारों के टॉप मॉडल में भी कंपनी 6 एयरबैग्स दे रही है। सिडैन कारों में फोर्ड एस्पायर, ह्यूंदै वरना, टोयोटा यारीस और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300, ह्यूंदै क्रेटा, किआ सोनेट, किआ सेल्टॉस और ह्यूंदै वेन्यू समेत और भी कई कारों के टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें :Pickup Van पोल से टकराकर पलटी, खलासी गंभीर, ड्राइवर भागा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...