spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इस साल Indian Market में रहा इन दोपहिया वाहनों का जलवा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • Bajaj Chetak Electric से लेकर Ather 450X ने ग्राहकों को लुभाया, जानें इनकी खासियत

कोहराम लाइव डेस्क: वर्ष 2020 Indian Market में नए दोपहिया वाहनों की लांचिंग के हिसाब से बेहतर रहा। भारत में जहां कुछ बेहतरीन मोटरसाइकिल (Motorcycles) लांच हुईं, वहीं स्कूटर्स (Scooters) भी लांच हुए। आजकल लोग जितना बाइक्स खरीदना पसंद करते हैं, उतना ही स्कूटर्स खरीदना भी पसंद करते हैं। दरअसल ये काफी किफायती होते हैं। इन्हें चलाना भी बिल्‍कुल आसान होता है। तो आइए, जानते हैं, भारत में लांच हुए बेहतरीन स्कूटर्स के बारे में, जिन्होंने साल 2020 में एंट्री ली है।

इसे भी पढ़ें :New Year में MG Motor की कारें होंगी महंगी

Bajaj Chetak Electric

इस स्कूटर में 3kWh का बैटरी पैक लगाया गया है, जो 4.8kW क्षमता (Power) की मोटर को पावर देता है। ये मोटर 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करने में पूरी तरह से सक्षम है। कंपनी के दावे के अनुसार बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर इको मोड (Eco mode) में 95 किमी और स्पोर्ट मोड में 85 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इस स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये है।

Ather 450X

बैंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Ather Energy ने नया Electric Scooter Ather 450X भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। Ather 450X में 2.9 kWh की बैटरी दी गई है। इलेक्ट्रिक मोटर 8 Bhp की पावरजेनरेट करता है और 6 Nm to 26 Nm तक पीक टॉर्क जेनरेट करती है। Ather 450X स्कूटर 85 km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। ये Electric Scooter महज 3.3 सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इस स्कूटर की कीमत 99,000 रुपये (एक्स शोरूम) है।

इसे भी पढ़ें :आ रही Maruti की कांपैक्‍ट एसयूवी! हैचबैक कार Baleno पर होगी बेस्ड

Vespa Racing Sixties

Piaggio India (पियाजियो इंडिया) ने अपने रेट्रो थीम वाले Vespa Racing Sixties (वेस्पा रेसिंग सिक्सटीज) स्कूटर के स्पेशल एडिशन को इस साल भारत में लांच कर दिया है। Vespa SXL 125 Racing Sixties edition (वेस्पा एसएक्सएल 125 रेसिंग सिक्सटिस एडिशन) की कीमत 1.2 लाख रुपये रखी गई है। Vespa SXL 150 Racing Sixties edition (वेस्पा एसएक्सएल 150 रेसिंग सिक्सटीज एडिशन) स्कूटर की कीमत 1.32 लाख रुपये है। Vespa Racing Sixties स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 150cc, 3-वॉल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 7600 rpm पर 10.4hp का पावर और 5500 rpm पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

इसे भी पढ़ें :सीएम से मिले झारखण्ड हाइकोर्ट के न्यायाधीश एचसी मिश्रा

Yamaha Ray-ZR 125

Yamaha Ray-ZR 125 में कंपनी ने 125cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है, जो कि 8.2hp की पावर और 9.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 58 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज प्रदान करती है। इसमें स्टार्ट स्टॉप तकनीक का भी प्रयेाग किया गया है। इसके अलावा इसमें स्टैंड इन्हैबिटर फंक्शन भी दिया गया है, जो कि इसे और भी बेहतर बनाता है। इस स्कूटर के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,530 रुपये और डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत 70,530 रुपये है।

इसे भी पढ़ें :कम कीमत में Kia ला रही नई MPV, इनोवा और फॉर्च्यूनर को देगी टक्‍कर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...

मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Kohramlive : देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने...