हजारीबाग : Coffin में शव छोड़कर भाग गया Ambulance चालक। वह भी सड़क के किनारे। एंबुलेंस से मजदूर का शव ला रहा था चालक। मध्य प्रदेश से मयूरहंड थाना लाया जा रहा था शव। यह शव था मयूरहंड के एक मजदूर का, जिसकी मौत हो गई थी। वह एक ठेकेदार के यहां काम करने गया था। काम के दौरान ही उसकी मौत हो गई। ठेकेदार ने उसके शव को एंबुलेंस के जरिए मयूरहंड थाना भेजा था। लेकिन चालक शव को पदमा थाने के बाहर ही रोड के किनारे छोड़कर भाग गया।
इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां
Coffin देखकर मच गई सनसनी
सुबह-सुबह रोड किनारे Coffin देखकर मच गई सनसनी। बिना सूचना के थाना परिसर के पास में शव देखे जाने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। सूचना मिलते ही पदमा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने इसकी सूचना अन्य थानों को दी। फिर उस ठेकेदार को बुलाया तब जाकर मामले का पता चला। सूचना पाकर ठेकेदार फिर किसी दूसरी एंबुलेंस से उक्त शव को उसके परिजनों तक पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें : जमीन एक, दावेदार चार… जांच शुरू, एसआईटी सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट








