कोहराम लाइव डेस्क: कोरोना वैक्सीन को लेकर अब धमकियों का खेल भी शुरू हो गया है। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते (Rodrigo Duterte) ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि यदि US द्वारा वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई गई, तो दोनों देशों के बीच सैन्य समझौता रद्द हो जाएगा। दुतेर्ते ने कहा कि अगर कोरोना से जंग में अमेरिका हमें जल्द वैक्सीन मुहैया नहीं कराता, तो हम ‘विजिटिंग फोर्सेस एग्रीमेंट’ (Visiting Forces Agreement) को रद्द करने की दिशा में आगे बढ़ने को मजबूर हो जाएंगे यानी नो वैक्सीन, नो स्टे।
US का नहीं आया कोई रिएक्शन
फिलीपींस (Philippines) के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते (Rodrigo Duterte) ने बेहद तल्ख लहजे में कहा कि अमेरिका के साथ सैन्य समझौता रद्द होने की कगार पर है। यदि यूएस ने 20 मिलियन वैक्सीन जल्द उपलब्ध नहीं कराई, तो अमेरिकी सेना को फिलीपींस छोड़ना होगा।
इसे भी पढ़ें :लीक हुआ BPSC Exam का प्रश्नपत्र, कमीशन ने तलब की औरंगाबाद DM से रिपोर्ट
पैसों की चिंता न करें, Vaccine खरीदें
इससे पहले इसी साल दुतेर्ते ने अमेरिका के साथ सैन्य समझौते को रद्द करने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में एक कदम पीछे हटते हुए उसे 6 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। इस समझौते के तहत अमेरिकी सैनिक फिलीपींस की सरजमीं पर सैन्य अभ्यास कर सकते हैं। बैठक में राष्ट्रपति ने अधिकारियों से कहा कि वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे की चिंता न करें। जो कुछ भी उपलब्ध हो, उसे खरीद लें, क्योंकि ये एक इमरजेंसी है।
इसे भी पढ़ें :JDU के अध्यक्ष बने आरसीपी सिंह, जानिए कौन हैं और कैसे बने नीतीश के विश्वासी
UK से कर चुके हैं Deal
फिलीपींस ने कोरोना महामारी के मद्देनजर जुलाई में सबसे लंबे लॉकडाउन का सामना किया था। उस समय राष्ट्रपति ने कहा था कि दिसंबर तक वैक्सीन आने के बाद सबकुछ सामान्य हो जाएगा। फिलीपींस ने ब्रिटेन से भी वैक्सीन की डील की है, लेकिन राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ज्यादा वैक्सीन चाहते हैं ताकि प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन लगाई जा सके। इसलिए अब उन्होंने अमेरिका को धमकी दे डाली है।
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, प्रेमी ने चाकू से किए इतने वार…














