spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लीक हुआ BPSC Exam का प्रश्नपत्र, कमीशन ने तलब की औरंगाबाद DM से रिपोर्ट

Date:

spot_img
spot_img
  • बीएल इंडो परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, परीक्षा देने से किया इनकार

कोहराम लाइव डेस्क: बिहार में पब्लिक सर्विस कमीशन ( BPSC ) की परीक्षा के क्‍वेश्‍चन पेपर के लीक होने का मामला सामने आ रहा है। औरंगाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद शहर से चंद किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीएल इंडो परीक्षा केंद्र (Exam centre) पर BPSC के परीक्षार्थियों (Examinees) ने जम कर हंगामा किया है। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

इसे भी पढ़ें :हथियार लहराते Bike से आए तीन उग्रवादी, पुल का काम रुकवाया

विलंब से आंसरशीट देने का आरोप

परीक्षार्थियों का आरोप था कि परीक्षा प्रारंभ होने के तुरंत बाद प्रश्नपत्र को लीक कर दिया गया तथा विलंब से उन्हें आंसरशीट दी गई। लगभग तीन घंटे तक सैकड़ों परीक्षार्थी हंगामा करते रहे या यूं कहें कि परीक्षा देने से ही साफ तौर पर इन्कार कर दिया। परीक्षा केंद्र पर हंगामा की सूचना पर एसडीओ प्रदीप कुमार,एसडीपीओ अनूप कुमार,सीओ प्रेम कुमार दल बल के साथ पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया,लेकिन परीक्षार्थियों ने उनकी एक नहीं सुनी।

एग्‍जाम कैंसिल करने की मांग

इसके बाद जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और अधिकारियों से बात करने के बाद परीक्षार्थियों व केंद्राधीक्षक से बातचीत की। परीक्षार्थियों का कहना था कि उन्हें प्रश्नपत्र साढ़े 12 बजे दिया गया और सील हटाने से पहले उन्हें जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में उन्हें लगता है कि पेपर आउट हुआ है। परीक्षार्थियों को डीएम ने काफी देर तक समझाया और परीक्षा देने की बात कही,लेकिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने से स्पष्ट इनकार कर दिया तथा परीक्षा रद्द करने की मांग की। मान मनौव्वल और बातचीत का दौर काफी देर तक चला और इस स्थिति में परीक्षा का समय भी समाप्त हो गया।

इसे भी पढ़ें :एक ही बाइक पर सवार थे चार युवक, हाइवा ने रौंदा, दो की मौत, दो लड़ रहे जिंदगी से जंग

परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी

इसके बाद सभी परीक्षार्थी नारेबाजी करते हुए परीक्षा केंद्र से बाहर निकल गए। परीक्षा केंद्र के बाहर भी काफी देर तक परीक्षार्थियों का हंगामा चलता रहा। उनका कहना था कि परीक्षा की तैयारी के लिए महीनों का समय उनलोगों ने खुद को दिया था। उनमें एक उम्मीद थी,लेकिन उस उम्मीद पर परीक्षा केंद्र पर रहे कुछ लोगों ने पानी फेर दिया। इधर डीएम ने बताया कि केंद्राधीक्षक से पूछताछ की गई तो उन्होंने परीक्षा में विलंब होने से साफ तौर पर इनकार किया।

BPSC को स्थिति से अवगत कराया जाएगा

वैसे डीएम ने यह भी कहा है कि परीक्षार्थियों द्वारा लिखित आवेदन के आलोक में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। मामले की जांच कर रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी। बीपीएसी ने रिपोर्ट मांगी है। बीपीएससी को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :आलू व्यापारी से लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्‍थे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...