Kohramlive Desk : YBN विश्वविद्यालय में 9 से 16 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय कॉन्फ्रेस के दूसरे दिन शनिवार को स्कूल ऑफ़ फार्मेसी टेक्निकल सेशन 1 और स्कूल ऑफ़ पैरामेडिकल टेक्निकल सेशन 2 में शोधार्थियो ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विश्वविद्यालय कुलपति (प्रभारी) डॉ. एसपी यादव ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया। सभी शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी।
विशेषज्ञों ने शेयर किए अनुभव
कॉन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि के रूप में फार्मेसी की तरफ से हेड यूसीपीएस, पलामुरु यूनिवर्सिटी, मेंबर पीसीआई, डॉ. वी प्रभाकर रेड्डी, लीडर सेंट्रल मॉनिटर इन्नोवेडर्म रिसर्च मिस्टर अमित दस, एक्स प्रेजिडेंट रैफल्स यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एमेरिटस आर जी यू एच एस एडिटर -आई जे पी एस प्रो. दिवाकर गोली, एक्जेक्यूटिव मेंबर फार्मेसी कौंसिल ऑफ़ इंडिया मिस्टर धर्मेन्द्र सिंह ने अपने अनुभव साझाा किए। पैरामेडिकल की तरफ से डॉ. आनंद प्रियदर्शी प्रिंसिपल ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोथेरेपी एमयू बोधगया, डॉ. एमके सिंह कार्डियोलॉजिस्ट एमडी मेडिसिन, प्रो० पुण्यदेव प्रसाद गढवा डेंटल कॉलेज ने अपने बहुमूल्य व्याख्यान तथा शोध अनुभवों को शेयर किया। मौके पर डीन फार्मेसी डॉ. आशीष सरक़ार एवं एसोसिएट डीन पैरामेडिकल डॉ. पी कुमार ने भी रिसर्च अनुभवों की जानकारी दी। राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट को भी रिसर्च के फील्ड में प्राइमरी डेटा पर काम करना होगा तथा सभी स्कॉलर को अपने गुरुओं का सम्मान करना हमारा नैतिक धर्म है।
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चांसलर बैद्यनाथ यादव, चेयरमैन रामजी यादव,मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति डॉ.एसपी यादव, कुलसचिव डॉ. श्रीरमन दुबे और उप कुलसचिव संजय तिवारी के अलवा सभी संकायों के डीन एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थेl
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन हड़पने की खातिर पड़ोसी कर गया बड़ा भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap










