Kohramlive : केंद्र सरकार ने 15 शहरों में E20 इथेनॉल मिक्स पेट्रोल की बिक्री शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हरी झंडी दिखाते हुए इसकी शुरुआत की। इसकी कीमत 60 रुपये तक हो सकती है। सरकार ने बताया कि 2025 तक पूरे भारत में यह पेट्रोल आसानी से मिल सकेगा। सरकार यह EBP यानी इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत कर रही है। आने वाले दो साल में देशभर में E20 पेट्रोल मिलने लगेगा। इथेनॉल से बने पेट्रोल का उपयोग बीएस-4 से बीएस-6 इंजन वाली गाड़ियों में किया जा सकता है। दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उतराखंड, यूपी, बिहार, दमन एंड दीव, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दादरा एंड नगर हवेली से इसकी शुरुआत की गई है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक 80% हिस्सा पेट्रोल का और 20% हिस्सा इथेनॉल का मिलाया जाए तो इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है। इसका इस्तेमाल पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में किया जा सकता है। इथेनॉल एक तरह का अल्कोहल होता है। यह स्टार्च और शुगर के फर्मन्टेशन से बनता है। इसे गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, चावल की भूसी, गेहूं की भूसी या बांस से बनाया जाता है।
इसके फायदे
इथेनॉल इको-फ्रेंडली फ्यूल है। यह अल्कोहल बेस्ड होता है। इस फ्यूल से पर्यावरण को कई तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है।
एथेनॉल का ऑक्टेन नंबर ज्यादा होता है। यही कारण है कि इसे गाड़ियों और पर्यावरण के लिए बेहतर माना जाता है। जब पेट्रोल को इथेनॉल के साथ यूज करते हैं तो 35 प्रतिशत तक कार्बन-मोनो-ऑक्साइड कम उत्सर्जित होता है। सल्फर-डाई-ऑक्साइड भी कम निकलता है।
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कार्बन उत्सर्जन कम तो होता ही है जलवायु परिवर्तन के खतरों को भी रोकने में हो सकता है। एथेनॉल देश में ही तैयार हो रहा है। आयात घटने से सरकार की आय बढ़ेगी।
सरकार बढ़ावा दे रही है कि किसान एथेनॉल बनाने का काम शुरू करें। गन्ने की खेती करने वाले किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। आगे इसे और भी बढ़ने की संभावना है। जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
अगर इथेनॉल को सरकार इसी तरह बढ़ावा देती रही तो सरकार के खर्च में कटौती हगी, तेल का आयात कम होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से केंद्र सरकार को 41 हजार करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है। इसके साथ ही 27 लाख टन कार्बन उत्सर्जन भी घटा है।
E20 पेट्रोल का फायदा इन वाहनो को होगा
देश में इस वक्त E-20 पेट्रोल से चलने वाली कारों की संख्या कम है। हुंडई क्रेटा, वेन्यू और एल्सेजर SUVs जैसी गाड़िया E-20 पेट्रोल से चल सकती हैं। इसी साल जनवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2023 में टाटा मोटर्स ने अपने दो नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शोकेस किए थे। हैरियर और सफारी एसयूवी में जल्द ही E-20 फ्यूल इंजन के साथ आने की बात कही गई है। अप्रैल, 2023 तक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, किआ और दूसरे ब्रैंड भी इसी फ्यूल से चलने वाली गाड़ियां तैयार करेंगी।
इसे भी पढ़ें : धू-धूकर जलने लगी कार, 5 थे सवार
इसे भी पढ़ें : 4 बच्चों की मां को मिली भयानक मौ*त, सड़कों पर दिखा लोगों का गुस्सा
इसे भी पढ़ें :जंगल में खोल रखी थी नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री, चौंक गये अधिकारी
इसे भी पढ़ें :कोटा से घर आये बेटा की अधज*ली ला*श मिली, रो पड़ा गांव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जीने-खाने का सहारा छिन गया, क्या बोले एक दुखी पिता
इसे भी पढ़ें : ALERT ! रांची में नकली सिंदूर से लेकर मुल्तानी मिट्टी तक की बिक्री, चौंका गई टीम
इसे भी पढ़ें : रांची के इस PDS दुकानदार पर गिरेगी गाज, डीएसओ को मिली कंप्लेन
इसे भी पढ़ें : सिद्धार्थ की हुईं कियारा, सूर्यगढ़ पैलेस में धूमधाम से हुई शादी














