spot_img
spot_img

रांची में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग और फिर… (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची (रुपम) : राजधानी रांची में पेट्रोल छिड़क कर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर विनोद कुमार की देखरेख में बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता का नाम रुमा डे है और वह कांके ब्लॉक चौक में रहती है। उसने बरियातू पुलिस को दिये अपने फर्द बयान में सनसनीखेज खुलासा किया और कहा- उसके बदन पर पेट्रोल छिड़क कर मारने का प्रयास उसके पति ने किया। उसके पति का नाम गौतम डे है।

पीड़िता ने बताया कि 10 मार्च की रात लगभग 8 बजे पति गौतम डे ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसके बदन पर उड़ेल दिया। फिर लाइटर से आग लगा दी। इसमें पति का साथ दिया सास सावित्री डे ने। बताया कि उसकी शादी 17 साल पहले गौतम डे से हुई थी। पति हमेशा शराब पीकर घर आते थे। मारपीट और गाली गलौज करते थे। 10 मार्च को भी वे आये और मुझसे उलझ गये। अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और शरीर पर डाल कर लाइटर से आग लगा दी। शरीर झुलसने लगा। मैं चीख-चिल्ला रही थी। मेरी चीक सुन देवर उत्तम डे और बेटी सिमरन भागे आये। किसी तरह आग को बुझाया और मुझे लेकर इलाज के लिए कांके के ही शंभूनाथ नर्सिंग होम भागे। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया। 11 मार्च सुबह 12 बजकर 25 मिनट में मेरे परिवार के लोगों ने मुझे रिम्स में भर्ती कराया। पीड़िता ने आगे बताया कि जान से मारने की नीयत से उसके पति ने उस आग लगाया। क्या कहती है पीड़िता, सुनिये…

इसे भी पढ़ें : ब्याह तय होते ही क्यों भागी सीमा… देखें और सुनें उसे

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...