Kohramlive Desk : आजकल बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हो गई है। लम्बे समय से स्थिर रहने के बाद पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। देश के चार महानगरों में भले ही पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में भले ही कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, राज्य सरकारों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत बढ़ाने लगे हैं। इस बार मेघालय सरकार ने राज्य के लोगों को महंगाई की बड़ी चोट दी है। मेघालय सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। राज्य के कराधान मंत्री जेम्स पीके संगमा ने इसकी जानकारी दी। दूसरी तरफ इस बढ़ोतरी के लिए संगमा ने पड़ोसी राज्य असम में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का हवाला दिया है।
जानिए नया रेट
नए रेट्स के मुताबिक, मेघालय के बिरनीहाट में पेट्रोल की दर अब 95.1 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 96.83 रुपये हो गई है, जबकि बिरनीहाट में डीजल की कीमत 83.5 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 84.72 रुपये हो गई है। यानी इस हिसाब से पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
जानिए शहर का दाम
- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
- पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीट
- कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले






