Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छात्रा से मोबाइल छीनकर फरार हुये एक युवक रितेश कुमार तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छिनतई किया गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई। बीते 7 जून को एक छात्रा के साथ मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। आरोपी ने स्कूटी का इस्तेमाल करते हुये वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सुखदेवनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार रितेश कुमार तिवारी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मधुकम बस्ती का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपने दम पर उतरेगी शिवसेना, शिंदे ने दीपक सिंह से ली पूरी रिपोर्ट…
इसे भी पढ़ें : इन 3 घरेलू चीजों से चेहरे पर आयेगा शीशे जैसा निखार…
इसे भी पढ़ें : अगस्त से लागू होगा नया रेलवे रिजर्वेशन सिस्टम, AI बतायेगा कन्फर्म टिकट मिलने का चांस…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में विक्की सोनी ह’त्याकांड का खुलासा, जीजा ही निकला मास्टरमाइंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…









