spot_img

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीमें 7 अक्‍टूबर को झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुकी हैं। 09 अक्टूबर को एक दिवसीय मैच है।  इसे लेकर रांची की सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी गई है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। मैच की सुरक्षा में चार आईपीएस, 20 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 84 सब-इंस्पेक्टर और 1500 जवान शहर में तैनात किए गए हैं। 09 अक्टूबर को रांची के धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एकदिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी अंशुमान खुद सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

4 आईपीएस की भी तैनाती

मैच की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय की तरफ से 4 आईपीएस की तैनाती भी रांची में की गई है। सभी आईपीएस को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे रांची के सीनियर एसपी से कॉर्डिनेट कर सुरक्षा की मॉनिटरिंग करें। स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा को लेकर कुल 29 डीएसपी, 500 पुलिस पदाधिकारी, जिनमें इंस्पेक्टर दरोगा और जमादार शामिल हैं। 1500 जवानों की तैनाती स्टेडियम से लेकर मुख्य गेट और स्टेडियम के चारों तरफ की  जाएगी। रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल ने बताया कि स्टेडियम के आसपास ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं। इन ड्रॉप गेट्स से स्टेडियम में वैसे ही लोगों को जाने की इजाजत मिलेगी, जिनके पास पास या फिर टिकट होगा। बिन पास या टिकट के किसी भी व्यक्ति को अंदर दाखिल होने की इजाजत नहीं होगी।

15 डीएसपी की तैनाती

 मैच को लेकर 15 डीएसपी की प्रतिनियुक्ति रांची जिला में की गई है। जैप 7 के डीएसपी राजकुमार मेहता, पीटीसी डीएसपी हीरालाल रवि, स्पेशल ब्रांच डीएसपी कुमार वेंकटेश्वर रमण, जैप 5 डीएसपी अशोक कुमार सिंह, जैप 8 डीएसपी दीपक कुमार, जैप 10 डीएसपी आशुतोष कुमार सत्यम, जगुआर डीएसपी कौशर अली, ज्ञानरंजन, एससीआरबी डीएसपी अनुदीप सिंह, आईआरबी 3 डीएसपी राम समद, जैप 2 डीएसपी मनोज कुमार महतो, सीआईडी डीएसपी रंजीत लकड़ा, जैप 10 डीएसपी तारामणि बाखला, सुमन गिरी नाग, आईआरबी 9 डीएसपी संजय कुमार को रांची जिला बल में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी की प्रतिनियुक्ति 7 से 10 अक्तूबर तक रांची जिला बल में रहेगी।

इसे भी पढ़ें : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें :बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांवावाले, देखें क्यों….

इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…

इसे भी पढ़ें :पुलिस जवानों का महापाप, उम्र तक का नहीं किया लिहाज… देखें

इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी

इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...