spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांववाले, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

LATEHAR : बेतला नेशनल पार्क में एक हाथी के बच्चे की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद गांववाले दुखी हो गये। उनका इल्जाम था कि वन विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी और लापरवाही की वजह से एक हाथी के बच्चे की जान चली गई। हाथी का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ नदी में गिर गया था। उसे रेस्क्यू के बाद लातेहार के बेतला नेशनल पार्क में हिफाजत से रखे गये हाथी के बच्चे की अगर देखभाल बढ़िया से की जाती तो यह नौबत नहीं आती। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। आज गांववालों को पता चला कि बीमार हाथी का बच्चा मर गया, उसे दफनाने के लिये वन विभाग के कुछ लोग ले जा रहे हैं।

यह सुन दुखी गांववाले सड़क पर उतर आये और मृत हाथी को ले जा रहे वाहन को घेर लिया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हाथी के बच्चे का बेहतर इलाज कराया गया, परंतु उसे बचाया नहीं जा सका। गांववालों का कहना था कि हाथी का यह बच्चा पार्क के लोगों के साथ घूल मिल गया था। हाथी के बच्चे ने ट्रैकर वंशी यादव को मां बना लिया था और उसी के साथ खाता, सोता और घूमता था। रात के अंधेरे में भी हाथी का बच्चा वंशी यादव को खोज लेता था और उसके बगल में सो जाता है। इस बच्चे की देखभाल को लेकर वंशी यादव और रघुनाथ नामक ट्रैकर की ड्यूटी लगाई गई थी।

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: