spot_img
spot_img
spot_img

दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : अंधेरी रात में सन्नाटे को चीरते हाथ ने जब उसके दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाना शुरू किया तो अंदर सोया शख्स जाग गया। पड़ोसी की आवाज सुन दरवाजा खोला तो सामने खड़े पड़ोसी दीपक नायक ने कहा, मेरी बीवी घर की चाबी दी है क्या? वह आर्केस्ट्रा देखने चली गई है। तब दीपक से कहा गया कि ना, कोई चाबी नहीं दे गई है। तब दीपक अपना माथा खुजलाने लगा और बुदबुदाने लगा इतनी रात जाए तो जाए कहां। तब दीपक ने कहा, क्या आप अपनी बेटी को साथ भेज सकते है ताकि अपनी पत्नी को खोज सकूं। तब पिता ने अपनी मासूम बेटी को उसके साथ भेजने से साफ मना कर दिया और बोले चलो मै साथ चलता हूं। दोनों निकल पड़े। पर दीपक को उसकी पत्नी नहीं मिली। दोनों घर लौट गए। थोड़ी देर बाद फिर दीपक ने पड़ोसी से कहा, मेरा मन बहुत अकबका रहा है। बेटी को भेजो एक बार फिर से पत्नी को खोजने जाते है। मुझपर भरोसा करो। तब पिता ने उस पर एतबार कर अपनी बेटी को उसके साथ भेज दिया। पड़ोसी दीपक को नौ साल की बच्ची नाना बोला करती थी। उसकी उंगली पकड़ साथ चल पड़ी। पेशे से ट्रक ड्राइवर दीपक बच्ची को एक स्कूल में ले गया। बच्ची इसी स्कूल में पढ़ती है। तब बच्ची ने उससे कहा नाना इतनी रात में स्कूल ले जा रहे हो। तब उसे चुप करा दिया गया। स्कूल परिसर में ही वह बच्ची के साथ बहुत गलत काम कर गया। बच्ची फूट-फूटकर रोती रही। उसका कलेजा नहीं पसीजा। बच्ची को बेहोसी की हालत में छोड़ दीपक वहां से भाग गया।

इधर बहुत देर तक बच्ची नहीं लौटी तो पिता को चिंता होने लगी। वह अपनी बेटी की खोज में निकल गया। रास्ते में पिता को देख बच्ची उनसे लिपट गई। खूब जोर जोर से रोने लगी। उसने पिता को सबकुछ बताया। लहूलुहान बच्ची को सदर अस्पताल ले जाया गया। घंटों कोई डॉक्टर झांकने तक नहीं आया। बच्ची को लेबर रूम के बाहर ही बैठा दिया गया था। वहां से आते-जाते लोग उसका दुखड़ा को भी जानते चले गए। यह खबर फैलते ही लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने गुमला के पालकोट बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और कुछ मीडिया वालों के आ जाने के बाद वहां के सिविल सर्जन जागे। तब बच्ची का इलाज शुरू हुआ। इधर कुकर्मी पड़ोसी फरार हो गया। पुलिस उसे खोज रही है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया है कि 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात के बाद गांव के लोगों में बहुत गुस्सा है। यह वारदात गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र में हुई।

इसे भी पढ़ें : सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव!

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल और पाम आयल, इनके भी गिरे दाम…देखें

इसे भी पढ़ें :जानिए सच्‍चाई : कहने को Zero Down Payment, चुकाने पड़ जाते हैं लाखों रुपये

इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी

इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...