Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों के आने-जाने की सुविधा को ध्यान में रखकर शुक्रवार को ट्रेनों की संख्या में इजाफा करने की घोषणा की है। छठ पूजा तक करीब 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
Indian Railways is running 2,269 trips of 179 pairs of special trains till Chhath Puja this year, to manage extra rush of passengers in the ongoing festive season: Ministry of Railways pic.twitter.com/F8fq61YghC
— ANI (@ANI) October 7, 2022
30 अक्टूबर को है छठ पूजा
बता दें कि इसी माह यानी अक्टूबर में ही दशहरा, करवा चौथ, दीपावली से लेकर छठ पूजा के त्योहार होंगे। इस वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखकर ही अधिक ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है। इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर को है। बिहार और पूर्वांचल में चार दिन तक चलने वाली इस पूजा का विशेष महत्व होता है।
इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी
इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस












