spot_img
spot_img

पुलिस जवानों का महापाप, उम्र तक का नहीं किया लिहाज… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : बाल पका, दांत टूटा, उमर का लिहाज नहीं रखा, हैवानियत की हद पार कर दी। दिल तक नहीं पसीजा। एक बेटे की मां की हालत ऐसी कर दी कि वह लहूलुहान है। हालत नाजुक है। प्राइवेट पार्ट और मल द्वार पूरी तरह से डैमेज हो गया। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि डेढ़ से तीन महीने लग सकते है इन्हें ठीक होने में। लगभग 45-50 साल की इस महिला के साथ क्रूरता की सारी हदे पार कर दी गयी। दुखद पहलू यह है कि यह महापाप पुलिस के दो जवानों ने किया। जिन कंधों पर हिफाजत की जिम्मेदारी, उसने ही आबरु लूट ली। कुकर्मी जवान बाड़ा और तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि गिरफ्तार दोनों जवानों की जीवन कुंडली का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह शर्मनाक और दिल को झकझोर देने वाली वारदात लोहरदगा के सेरेंगदाग इलाके में हुई। इस वारदात की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुए लोगों ने सेरेंगदाग माइंस में कांटा घर को बंद करा दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही DGP नीरज सिन्हा को मिली। उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार किया। रांची रेंज के DIG अनीश गुप्ता को आगे की कार्रवाई की जिम्मेवारी सौंपी। सख्त तेवर के DIG अनीश गुप्ता ने लोहरदगा एसपी आर कुमार को फौरी कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद दोनों कुकर्मी पुलिस जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया। संभवत दोनों को बहुत जल्द नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया जायेगा। विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों जवानों को निलंबित भी कर दिया गया है।

हिनीयस क्राइम करने वाले इन दोनों जवानों की करतूत, वर्दी के दामन पर कलंक का टीका लगा गयी। वहीं इस वारदात से गुस्साये लोग पीड़िता को 10 लाख रुपये देने की मांग पर अड़े थे। एएसपी अभियान दीपक पांडे और डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद गुस्साये लोगों को समझाने बुझाने पहुंचे थे। खबर लिखे जाने तक वो नहीं माने थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त दोनों जवान लोहरदगा के सेरेंगदाग पिकेट में तैनात है। महानवमी के दिन दोनों पिकेट से बाहर निकले थे। कहीं प्रसाद खाने चले गए। वहां इन्हें महिला और उसका बेटा मिला। बेटा कुछ काम से चला गया। वहीं मां अपने खेत में काम करने चली गयी। इल्जाम है कि दोनों जवानों ने नशे का भी सेवन किया था। इसके बाद महिला के साथ खेत में गैंगरेप किया गया। इसके बाद जो कुछ पीड़िता के साथ हुआ भगवान ना करे, किसी और के साथ हो। DIG अनीश गुप्ता ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

इसे भी पढ़ें : मुंह पर थूक बेइज्जत किया, उठा दिया दुनिया से… देखें क्या बोले SSP

इसे भी पढ़ें : विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली पलटी, मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...