spot_img
spot_img
spot_img

दुमका और देवघर की जनता को अब रेगुलर बिजली मिलेगी : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनका मकसद है कि राज्य के एक-एक घर में रेगुलर और बेहतर बिजली मिलती रहे। इसी मकसद से CM ने आज 132/33 केवी (2 x 50 MVA) ग्रिड सब-स्टेशन जरमुंडी एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सब स्टेशन के शुरू हो जाने के बाद से दुमका और देवघर के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगा। आने वाले समय में यह ग्रिड अलग-अलग सब-स्टेशनों से भी जुड़ जायेगा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बेहद सुकून देने वाली बातें है कि झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं झारखण्ड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी और कर्मचारी राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को निर्बाध एवं गुणात्मक बिजली पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया है।

निर्बाध बिजली आपूर्ति लक्ष्य

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि दुमका एवं देवघर में बिजली में जो कमी थी, अब वह बहुत जल्द दूर हो जायेगी। अब यहां निर्बाध बिजली सप्लाई की जा सकेगी। अब 80 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मिलने से बासुकीनाथ तीर्थ स्थल, तालझारी, घोरमारा, जरमुण्डी, सोनारायथाड़ी आदि क्षेत्रों में निर्बाध एवं क्वालिटी बिजली आपूर्ति होगी। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जायेगी। CM ने कहा कि आज बेहद शुभ दिन है। देवघर एवं दुमका जिले में बाबा बासुकीनाथ एवं श्रावणी मेला के की शुरूआत के साथ यहां पावर ग्रिड सब-स्टेशन का भी शुभारंभ हो रहा है। यह ग्रिड सब-स्टेशन का लाभ यहां की जनता को मिलेगा। CM ने कहा कि बिजली ग्रिड सब-स्टेशन एक मकान के पिलर की तरह होता है। राज्य में निर्बाध बिजली के आपूर्ति हेतु बड़े पैमाने पर क्षेत्रवार बिजली ग्रिड सब-स्टेशन बनाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। ग्रिड सब-स्टेशन बनने से बिजली सप्लाई में आ रही रुकावटें और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया जा सकेगा।

100 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही राज्य सरकार

युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बेहतर बिजली आपूर्ति के साथ-साथ 100 यूनिट तक मुफ्त में बिजली दे रही है। उनकी सरकार जनकल्याण एवं संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। बकाये बिजली बिल पर भी राहत देने का काम किया है। बिजली बिल बकायेदार परिवारों को किस्तों में धीरे-धीरे बिजली बिल के पैसे चुकाने का भी प्रावधान राज्य सरकार ने किया है। CM ने उद्घाटन समारोह स्थल पर उपस्थित लोगों से अपील किया कि बेहतर एवं गुणात्मक बिजली सेवा बहाल करने में उनका साथ दें, उनका सहयोग जरूरी है। आम जनता वैसे लोगों पर नजर रखें जो बिजली व्यवस्थाओं पर चोट पहुंचाने का काम करते हैं।

वहीं, इस अवसर पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि दुमका एवं देवघर के लिए आज उक्त ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन होना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। वर्तमान राज्य सरकार के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ा है। अब इन क्षेत्रों में उपभोक्ता को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड बिजली वितरण निगम लि० के निदेशक के० के० वर्मा ऑनलाइन उद्घाटन पर मौजूद थे। उद्घाटन समारोह स्थल में दुमका के DC रविशंकर शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आम जनता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें :मुखिया बनते ही मन बदला, पुलिस ने भेजा जेल…

इसे भी पढ़ें :आसमान में आज रात धरतीवासियों को दिखेगा अद्भुत नजारा, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : गूगल मैप ने दिखाये दो रास्ते, पकड़ ली मौ’त की राह…

इसे भी पढ़ें : कल से सावन शुरू, सजधज के तैयार बाबानगरी में कांवरियों का आना शुरू…

इसे भी पढ़ें : जरमुंडी को मिला नया SDPO, ACB से गए DSP…

इसे भी पढ़ें :14 साल की बच्ची का खेत में हुआ यह हाल…

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन कैबिनेट की 11वीं मंत्री बनीं बेबी देवी, गवर्नर ने दिलाई शपथ…

इसे भी पढ़ें :यूपी ATS ने धरे दो बड़े आतंकी, चौंकाने वाली बातें बता गये….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

Ranchi : रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा...