spot_img
spot_img
spot_img

आसमान में आज रात धरतीवासियों को दिखेगा अद्भुत नजारा, देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज रात धरतीवासियों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। लोगों को चार सुपरमून देखने को मिलेंगे, जिसमें से पहला जुलाई में आज नजर आएगा। यह इस साल के अन्य फुल मून की तुलना में अधिक चमकीला और बड़ा होगा। धरती से पूर्ण चंद्रमा (फुल मून), जिसे भारत में पूर्णिमा भी कहा जाता है, यह नजारा सोमवार 3 जुलाई को नजर आएगा। साफ मौसम में इसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के भी देखा जा सकता है। यह फुल मून धरती से करीब 3,61,934 किमी दूर देगा। आध्यात्मिक महत्व की बात करें तो भारत में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग इस दिन को ‘गुरु पूर्णिमा’ के रूप में मना रहे हैं। जुलाई में नजर आने वाले फुल मून को ‘बक मून’ (Buck Moon) या ‘थंडर मून’ (Thunder Moon) भी कहा जाता है। जुलाई में आमतौर पर नर हिरणों के नए सींग निकल आते हैं इसलिए इसे बक मून कहते हैं। अलग-अलग जगहों पर अपनी परंपराओं के अनुसार स्थानीय लोग इसे अलग नामों से जानते हैं। अमेरिका में कुछ जगहों पर गर्मियों में नजर आने की वजह से इसे ‘हॉट मून’ भी कहते हैं।

ज्यादातर हर साल 12 फुल मून नजर आते हैं लेकिन इस बार धरतीवासियों को 13 बार पूर्ण चंद्रमा देखने को मिल रहा है। अगस्त में दो बार सुपरमून का नजारा दिखाई देगा। इस दौरान ‘ब्लू मून’ भी नजर आएगा जो इस साल पृथ्वी का सबसे निकटतम चंद्रमा होगा। 2023 का चौथा और आखिरी सुपरमून 29 सितंबर को दिखाई देगा। जब आसमान में चंद्रमा आम दिनों की तुलना में थोड़ा बड़ा दिखाई देता है तो इसे ‘सुपरमून’ कहते हैं।

सुपरमून को देखने का सबसे अच्छा समय इसके निकलने या डूबने का होता है। इस समय यह आसमान में सबसे बड़ा दिखाई देता है। अगर आसमान में बादल नहीं हैं, जो अक्सर जुलाई में होते हैं, तो सुपरमून को बिना किसी उपकण के भी देखा जा सकता है। अन्यथा बेहतर नजारे के लिए दूरबीन या टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :14 साल की बच्ची का खेत में हुआ यह हाल…

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन कैबिनेट की 11वीं मंत्री बनीं बेबी देवी, गवर्नर ने दिलाई शपथ…

इसे भी पढ़ें :यूपी ATS ने धरे दो बड़े आतंकी, चौंकाने वाली बातें बता गये….

इसे भी पढ़ें :भीम आर्मी चीफ के गुृनाहगार धरा गये, खोले यह राज…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC को गुस्सा आया… जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची सांसद संजय सेठ का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांगे रुपये…

इसे भी पढ़ें : मोटापे को लेकर जगाया, खान-पान में बदलाव पर फोकस…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...