spot_img
spot_img
spot_img

कल से सावन शुरू, सजधज के तैयार बाबानगरी में कांवरियों का आना शुरू…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सावन कल से शुरू है। इस साल 2 महीने का सावन होगा। मतलब सावन का पवित्र महीना 30 दिन का नहीं, 59 दिन का होगा। यह अद्भुत योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। वहीं भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए इस बार 8 सोमवार मिलेंगे। झारखंड की भोले बाबा की नगरी देवघर में मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेला की शुरुआत हो गई। मंत्री बादल पत्रलेख ने मेले का विधिवत उद्घाटन किया। वहीं भोलेबाबा की पूजा कर राज्य में खुशहाली की मन्नते मांगी। मौके पर कई नेता और छोटे-बड़े आलाधिकारी मौजूद थे। सावन का समापन 31 अगस्त को होगा। देवघर और दुमका में श्रावणी मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए है। जिला पुलिस, RAF, CRPF, SPF, ATS और महिला बटालियन तैनात रहेंगे। फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता भी मुस्तैद रहेंगे।

Thumbnail image

इस साल मलमास को लेकर 2 महीने तक सावन होगा। देवघर में 2 बार 15-15 दिनों के लिए मेले का आयोजन होगा। बीच में पड़ने वाले मलमास के महीने में मेले का आयोजन नहीं होगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने कांवरिया पथ और मंदिर परिसर में की गई तैयारियों का पूरा जायजा लिया। गुरु पूर्णिमा यानि आज मंदिर प्रांगण में भी कांवरियों की खूब भीड़ दिखी। कावंरियों का आना-जाना शुरू हो गया। बाबानगरी बोल बम के नारों से गूंजने लगा। शिव आस्था में डूबे लोग और रंग-बिरंगी रोशनी से नहाती बाबा नगरी में गजब का नजारा दिखने लगा। भोले बाबा कई पूजा के लिए सावन महीने को सबसे खास माना गया है। 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू होकर 31 अगस्त तक रहेगा। 6 जुलाई को संकष्टी चतुर्थी, 13 जुलाई को कामिका एकादशी, 15 जुलाई को मासिक शिवरात्रि, 17 जुलाई को श्रावण माह की अमावस्या, 19 अगस्त को हरियाली तीज, 21 अगस्त नाग पंचमी, 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जायेगा। भोले बाबा के भक्तों का मानना है कि सावन के महीने में भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते है। उनसे मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। सावन सोमवार का व्रत बहुत ही खास रहता है। शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस कारण से सावन सोमवार को शुभदायक माना गया है।

रांची के जाने माने पंडित मिश्रा का कहना है कि भोले बाबा को खुश करने के लिए सावन का महीना सबसे खास है। सबसे पहले सुबह स्नान कर साफ वस्त्र धारण करने चाहिए। वहीं भगवान शिव शंकर को जल, बेल पत्र , सफेद फूल, भांग धतूरा, सफेद चंदन, शहद, भस्म और जनेऊ भी जरूर चढ़ाएं। वहीं पूजा करते समय ॐ नमः शिवाय के मंत्र का उच्चारण करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : जरमुंडी को मिला नया SDPO, ACB से गए DSP…

इसे भी पढ़ें :14 साल की बच्ची का खेत में हुआ यह हाल…

इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन कैबिनेट की 11वीं मंत्री बनीं बेबी देवी, गवर्नर ने दिलाई शपथ…

इसे भी पढ़ें :यूपी ATS ने धरे दो बड़े आतंकी, चौंकाने वाली बातें बता गये….

इसे भी पढ़ें :भीम आर्मी चीफ के गुृनाहगार धरा गये, खोले यह राज…

इसे भी पढ़ें : रांची के DC को गुस्सा आया… जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची सांसद संजय सेठ का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांगे रुपये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...