spot_img
spot_img
spot_img

मनी प्लांट से भी ज्यादा असरदार हैं ये 3 पौधे, खोल सकते हैं तरक्की के दरवाजे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर को सुंदर बनाने के लिये लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को केवल सजावट का साधन नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी माना गया है। आमतौर पर मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है, लेकिन वास्तु में ऐसे कई अन्य पौधों का भी जिक्र मिलता है, जिन्हें आर्थिक उन्नति और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि यदि इन पौधों को सही दिशा और उचित स्थान पर रखा जाये तो घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। हालांकि, यह भी कहा जाता है कि गलत दिशा में रखने पर अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। आइये जानते हैं ऐसे तीन लोकप्रिय पौधों के बारे में, जिन्हें वास्तु में विशेष महत्व दिया गया है।

क्रसुला प्लांट: धन आकर्षित करने वाला 

क्रसुला प्लांट को कई लोग मनी ट्री या जैकपॉट प्लांट के नाम से भी जानते हैं। इसकी मोटी और चमकदार पत्तियां इसे आकर्षक बनाती हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इसे घर के मुख्य द्वार के दाई ओर रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर या पूर्व दिशा भी इसके लिये उपयुक्त मानी जाती है। इसे दक्षिण दिशा में रखने से बचें। बेडरूम में लगाने की सलाह नहीं दी जाती। मान्यता है कि गलत स्थान पर रखने से सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।

जेड प्लांट: गुड लक और तरक्की का प्रतीक

जेड प्लांट को वास्तु और फेंगशुई दोनों में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसकी हरी, गोलाकार पत्तियां समृद्धि और विकास का संकेत मानी जाती हैं। नौकरी, व्यवसाय या करियर में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले लोग अक्सर इसे अपने घर या कार्यस्थल पर लगाते हैं। इसे  घर की पूर्व दिशा, उत्तर दिशा या ऑफिस की वर्क डेस्क में रखें। यहां गौर करने वाली बातें यह है कि पौधे को अंधेरी जगह पर न रखें। सीढ़ियों के नीचे रखने से बचें। पौधे को सूखने न दें और नियमित देखभाल करें।

स्नेक प्लांट: घर में शांति और संतुलन का प्रतीक

स्नेक प्लांट अपनी एयर-प्यूरिफाइंग क्षमता के लिये काफी लोकप्रिय है। वास्तु में इसे मानसिक शांति और सकारात्मक माहौल से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शांत वातावरण व्यक्ति को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है, जिससे जीवन में प्रगति के अवसर बढ़ सकते हैं। इसे उत्तर दिशा, पूर्व दिशा, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या फिर इसे लिविंग रूम या स्टडी रूम में रखा जा सकता है। वहीं, बाथरूम के ठीक सामने या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाने से बचना चाहिये।

पौधे लगाते समय रखें ये बात याद

वास्तु शास्त्र में पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम माना गया है, लेकिन उनके प्रभाव को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं। इसलिये इन्हें आस्था, परंपरा और घर की सुंदरता बढ़ाने के दृष्टिकोण से देखना बेहतर माना जाता है। वहीं, पौधों की नियमित देखभाल, पर्याप्त धूप और पानी देना भी उतना ही जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : बिहार के इस गांव के लोग 90 साल की उम्र में भी फिट, ‘लॉन्ग लाइफ फॉर्मूला’… जानें

इसे भी पढ़ें : शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

इसे भी पढ़ें : चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : रांची मंडल के 9 स्टेशनों पर बनेंगे नये फुट ओवरब्रिज…

इसे भी पढ़ें : UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

TMC में बड़ा झटका: अब इस दिग्गज पूर्व मंत्री ने छोड़े सभी पद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति का चर्चित...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...