spot_img

यूपी ATS ने धरे दो बड़े आतंकी, चौंकाने वाली बातें बता गये….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी ATS ने दो आतंकियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार आतंकी सद्दाम शेख गोंडा से और रिजवान खान को जम्मू कश्मीर से अरेस्ट किया गया। ATS चीफ नवीन अरोड़ा ने मीडिया को बताया कि दोनों आंतकी सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। वहीं इन दोनों आतंकियों के अलकायदा, हिजबुल मुजाहिद्दीन और ISI जैसे आतंकी संगठन से गहरे ताल्लुकात हैं।

रविवार को दो आतंकियों को अरेस्ट किया है। NIA के इनपुट पर ATS ने एक को गोंडा से, तो दूसरे को जम्मू-कश्मीर से अरेस्ट किया है। ATS चीफ नवीन अरोड़ा ने बताया कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। दोनों आतंकियों के हिजबुल मुजाहिद्दीन, अलकायदा और ISI जैसे आतंकी से कनेक्शन हैं। सद्दाम आतंकी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को ISI जैसे संगठनों को शेयर करता था। सोशल मीडिया पर उसने कई आपत्तिजनक और देश विरोधी सामग्री भी पोस्ट की हैं। वह बेंगलुरु की NDC नाम की एक कंपनी में काम करता था। वहीं डॉबसपेट कंपनी में ड्राइवर था। गिरफ्तार सद्दाम ने ATS के सामने यह राज उगला है कि वह एक मुजाहिद बनना चाहता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फेसबुक, इंस्टाग्राम, IMO पर वीडियो भेज कर लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करता था। वह ओसामा बिन लादेन, रियाज नायकू, नावेद जट, जाकिर मूसा और समीर टाइगर जैसे आतंकी उसके आइडल हैं। सद्दाम ने ATS को बताया कि वह अपनी एक सेना बनाना चाहता था। सद्दाम की DP में ISI और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ी फोटो लगी हैं। वह पाकिस्तानी और कश्मीरी मिलिटेंट के संपर्क में रहता था।

दूसरी तरफ, जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार आतंकी रिजवान खान हिजबुल मुजाहिद्दीन और गजवातुल हिंद से जुड़ा आतंकी है। वह जम्मू-कश्मीर में बैठकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आतंकी गतिविधि फैलाता था। वह आतंकियों की फोटो लगाकर अन्य लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का काम करता था। उसने ATS को बताया कि वह जाकिर मूसा और तंजीम संगठन जैसे संगठनों को मजबूत बनाना चाहता था। उसके पास से एके-47 की गोलियां और आतंकियों के साथ प्रशिक्षण की लगी फोटो भी मिली है। ATS के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कट्टरपंथी विचारधारा वालों के सहयोग से जकात के नाम पर टेरर फंड जुटा रहे थे। यह सभी कट्टरपंथी विचारधारा के व्यक्तियों को जिहाद के नाम पर भड़का रहे थे। अभी उनके खातों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC को गुस्सा आया… जाने क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची सांसद संजय सेठ का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, मांगे रुपये…

इसे भी पढ़ें : मोटापे को लेकर जगाया, खान-पान में बदलाव पर फोकस…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में धूल-कण से आजिज महिलाओं ने किया यह हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप यूजर्स की बल्ले-बल्ले, आने वाला है यह नया फीचर… जानें

इसे भी पढ़ें : न शौहर मिला न आशिक, बेमौ’त मारी गई… जानें कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...