नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सहायक प्रोफेसर डॉ. आशा भाउसाहेब कदम (सावंत) को गर्भधारण के लिए हर्बल फॉर्मूले को भारत सरकार से पेटेंट मिला है। 10 साल के लंबे रिसर्च के बाद यह सफलता मिली है। विश्वसनीय दवा निर्माता कंपनी के सहयोग में यह दवा बाजार में आएगी। दवा टैबलेट और लिक्विड दोनों रूप में उपलब्ध होगी। मीडिया की खबरों के अनुसार, आयुर्वेदिक तरीके से परिवार नियोजन की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। गर्भधारण से बचाव के लिए जल्द ही सबसे सटीक नतीजे देने वाली हर्बल दवा उपलब्ध हो सकती है।
दवा का फॉर्मूला 100 फीसदी हर्बल
डॉ. कदम ने बताया कि औषधि का फॉर्मूला 100 फीसद हर्बल है। औषधीय पौधों के सत्व (liquid ingredient) से यह तैयार किया गया है। ज्यादातर आदिवासी महिलाएं इन पौधों के बारे में जानती हैं और वे इनका इस्तेमाल भी करती हैं। विस्तृत अध्ययन के बाद फॉर्मूला तैयार किया है। पौधों के पत्तों, छाल, बीज आदि को मिला कर हमने फॉर्मूला तैयार किया है। इसके बाद मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के नेशनल टॉक्सिकोलॉजी सेंटर (पुणे) में जमा किया। जांच के बाद इसे मंजूरी मिल गई। 18 फरवरी को पेटेंट मिला था।
महिलाओं पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा
यह दवा वनौषधियों से तैयार होगी और महिलाओं पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। गर्भ धारण से बचने के लिए रोजाना एक बार दवा खानी होगी। महीने में 21 दिन इसका सेवन करना होगा, चाहें तो हर दिन दवा ले सकते हैं। केमिकल आधारित दवाओं से साइड इफेक्ट होता है।
इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत
इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्या होगा असर
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो








