spot_img

सीएम हेमंत सोरेन के विशेष अभियान का दिव्यांगों को मिला लाभ, जानिये क्या..

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 26 हजार से अधिक दिव्यांगजनों को किया गया पंजीकृत
  • आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 18699 दिव्यांग पेंशन के आवेदन निष्पादित

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की सभी दिव्यांगजनों को पेंशन का लाभ देने की परिकल्पना धरातल पर उतर रही है। सीएम हेमंत के निर्देश के बाद पूरे राज्य में आयोजित विशेष अभियान का प्रतिफल है कि इस अभियान के जरिए अब तक 26794 दिव्यांगजनों को चिन्हित कर जांच के बाद उन्हें यूडीआईडी पोर्टल पर पंजीकृत किया गया। इसमें सर्वाधिक रांची के 5069, पाकुड़ के 5117 और हजारीबाग के 2635 दिव्यांगजन को विशेष अभियान के तहत शिविर में लाभांवित हुए

पाकुड़ में हुए सबसे अधिक मेडिकल जांच

इस विशेष अभियान के दौरान अब तक दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु सबसे अधिक दिव्यांगजनों की जांच 5140 पाकुड़ में किए गए। इसके बाद गुमला में 4563 और हजारीबाग में 3012 दिव्यांगजनों की जांच की गई। साथ ही, शिविर के माध्यम से यूडीआईडी पोर्टल पर लंबित आवेदनों के सत्यापन की संख्या 13807 एवं विभागीय मार्ग निर्देशिका के तहत जिला स्तर पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र रखने वाले दिव्यांगजनों से ऑफलाइन माध्यम से एकत्र आवेदनों की संख्या 95278 थी।

सरकार आपके द्वार का भी मिला लाभ

राज्य सरकार द्वारा आयोजित आपके अधिकार – आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए 18699 दिव्यांग पेंशन के आवेदन निष्पादित किए गए। सबसे अधिक 2295 पलामू, देवघर के 2192 एवं गिरिडीह के 1486 आवेदन निष्पादित हुए। सर्वजन पेंशन योजना लागू होने के बाद स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 24162 दिव्यांग पेंशन स्वीकृत किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : Rims में ACB का छापा, घूस लेते लिपिक गिरफ्तार, जानिए किसने की थी शिकायत

इसे भी पढ़ें : LPG सिलिंडर 250 रुपये हुआ महंगा, जानिये क्‍या होगा असर

इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...