RANCHI: पारा शिक्षकों के मुद्दे पर बुधवार को अहम बैठक हुई। बैठक में पारा शिक्षकों को नियमित करने के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गयी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने पारा शिक्षकों के मुद्दे को लेकर पहले वरीय अधिकारियों संग बैठक की। जिसके बाद पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल संग बैठक की। बैठक में पारा शिक्षकों को नियमित करने संबंधी मसले पर चर्चा की गई। वरीय अधिकारियों ने अपने सुझाव दिये। वहीं पारा शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी अपनी राय रखी। मौके पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों की सेवा को नियमित करने पर एक हफ्ते के अंदर नियमावली तैयार की जायेगी। पारा शिक्षकों के संघ को भी नियमावली का प्रारूप दिया जायेगा। अगर उसके किसी बिंदू पर असहमति हुई तो सरकार उसमें जरूरी सुधार करेगी।
तय हुआ यह फॉर्मूला
शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। बिहार की तर्ज पर झारखंड में भी पारा शिक्षकों के स्थायीकरण व वेतनमान के लिए सीमित आकलन परीक्षा ली जायेगी। वहीं निर्णय लिया गया कि टेट पास पारा शिक्षकों को अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। टेट पास पारा शिक्षकों को सीधे वेतनमान दिया जायेगा। यहां याद दिला दें कि राज्य में वर्तमान में लगभग 65 हजार पारा शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से 13 हजार शिक्षक टेट पास हैं।
नियमावली में हो सकता है यह प्रावधान
- पारा शिक्षक 60 वर्ष तक नौकरी कर सकेंगे।
- 5200 से 20 हजार का वेतनमान मिलेगा, प्रति वर्ष वेतनमान में तीन फीसदी की बढ़ोतरी।
- सरकारी कर्मी के समान अवकाश।
- परीक्षा पास करने के लिए सामान्य वर्ग को 45% अंक लाना होगा।
- सामान्य वर्ग को छोड़ अन्य वर्ग को 40 फीसदी अंक।
- सीमित आकलन परीक्षा सौ अंकों की होगी।
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा 40 साल तक मिलता रहे : Hemant Soren
Read more:1 September से खुलेंगे क्लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी
Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार
Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब
Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल
Read more:आशिक की लाश को प्रेमिका के आंगन में दफनाया…
Read more:उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया Afghanistan का राष्ट्रपति
Read more:“JSLPS की दीदियों के प्रयास से समाज में आया बेहतर बदलाव” (VIDEO)
Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस
Read more:पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव
Read more:राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हेलिकॉप्टर में पैसा लेकर भागने का लग रहा आरोप
Read more:सरकारी चैनल से महिला एंकर को हटाया, बल्ख की गवर्नर को बंधक बनाया
Read more:PNB अपने ग्राहकों को देगा 2 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस, जानें कैसे मिलेगा लाभ






