गोड्डा : आपने मुझे राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया है। हमारी सरकार इस राज्य को नई दिशा देने का काम कर रही है। हम एक ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं, जिसका फायदा कम से कम 40 सालों तक लोगों को मिलता रहे। इसी सोच के साथ नियोजन समेत कई नीतियों में बदलाव किया जा रहा है, ताकि झारखंड के नौजवानों के भविष्य को संवारा जा सके। उक्त बातें मुख्यमंत्री Hemant Soren ने योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के मौके पर कही।बुधवार को सीएम Hemant Soren गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड स्थित टेशोबथान गांव में आयोजित कार्यक्रम में 60 योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा चयनित कुछ लाभुकों को सांकेतिक रूप से प्रधानी पट्टा, नियुक्ति पत्र और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र दिया।

मौके पर सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है। झारखंड समेत पूरे देश ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को झेल तो लिया है, लेकिन इस दौरान का मंजर काफी भयावह और पीड़ादायक था। कोरोना ने हजारों की संख्या में लोगों की जान ले ली। यह ठीक है कि अभी संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है। हमें सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए सभी ऐहतियात बरतने की जरूरत है।
Read more:बकाया पैसा लेने निकला था घर से, इस हाल में मिला… (वीडियो)
जीवन और जीविका दोनों ही अहम है
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का काम चल रहा है। क्योंकि, जीवन के साथ जीविका भी काफी अहम है। लोगों के जीवन को भी सुरक्षित रखना है और उनकी जीविका के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसमें और गति लाने की जरूरत है। ताकि राज्य के हर वर्ग और इलाके के लोगों को इसका पूरा फायदा मिल सके।

37 योजनाओं का उद्घाटन और 23 का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में 7050.83 लाख रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 2230.42 लाख रुपए की 23 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं आवास योजना के तहत 6 लाभुकों के गृह प्रवेश को लेकर घर की चाबी सौंपी, जबकि 4 को प्रधानी पट्टा प्रदान किया। इसके अलावा जिला स्थापना शाखा, मनरेगा, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग, कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग आदि के द्वारा चयनित लाभुकों में से कुछ को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र, सामुदायिक वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, और पेंशन स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से मृत लोगों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Read more:अबू धाबी में हैं अशरफ गनी, अफगानिस्तान में मचा है कोहराम
कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए
मत्स्य विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला स्वास्थ्य समिति, सुंदरपहाड़ी अंचल कार्यालय, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना कार्यालय, वितीय साक्षरता परामर्शी केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के द्वारा यहां लगाए गए स्टॉल में उनके द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई।
मौके पर सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव, DC भोर सिंह यादव और एसपी वाई एस रमेश उपस्थित रहे।
Read more:1 September से खुलेंगे क्लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी
Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार
Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब
Read more:लड़कियों के हित में सुप्रीम फैसला, अब NDA एग्जाम में हो सकेंगी शामिल
Read more:आशिक की लाश को प्रेमिका के आंगन में दफनाया…
Read more:उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने खुद को घोषित किया Afghanistan का राष्ट्रपति
Read more:“JSLPS की दीदियों के प्रयास से समाज में आया बेहतर बदलाव” (VIDEO)
Read more:बाप रे… एगो चेन की खातिर हमर बेटी के मार देहलस
Read more:पत्नी को दी खौफनाक मौत, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव
Read more:राष्ट्रपति अशरफ गनी पर हेलिकॉप्टर में पैसा लेकर भागने का लग रहा आरोप
Read more:सरकारी चैनल से महिला एंकर को हटाया, बल्ख की गवर्नर को बंधक बनाया
Read more:PNB अपने ग्राहकों को देगा 2 लाख रुपये का मुफ्त इंश्योरेंस, जानें कैसे मिलेगा लाभ






