फंदे पर झूलता मिला मजदूर का शव, चल रही थी शादी की बात

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : जिले में एक युवक ने की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतक की पहचान 23 साल के मंटू भूईया के रप में हुई है। वह पेशे से मजदूरी करता था। उसने खुद फंदे पर झूल जान दे दी या उसे मार कर लटका दिया गया है, इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम टोला की है। परिजनों के अनुसार मंटू की शादी की बात चल रही थी। बीते मंगलवार को ही उसके परिजन लड़की देखने गये थे। वहीं 2 मार्च को लड़की वाले उसे देखने आने वाले थे। मंटू पांच भाइयों में सबसे छोटा था।

जहां मंटू की लाश लटकी मिली, वह एक टूटा हुआ घर है। जानकारी के अनुसार शनिवार को मंटू गांव में ही लगा सर्कस देखने गया था। रात दस बजे के लगभग वह अपने घर के निकल पड़ा, पर घर नहीं पहुंचा। परिजन परेशान होकर उसे खोजने  निकल पड़े। बहुत खोजा पर वह नहीं मिला। थकहार कर परिजन घर लौट आये। सुबह जब फिर से खोजबीन शुरू की गई तो घर से लगभग 100 फीट दूर एक टूटे घर में मंटू की लाश फंदे पर झूलती मिली।

घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…

इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…

इसे भी पढ़ें : हमको मेरा पति चाहिए भइया… बच्चा लोग को उसका पापा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू...

CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले का...

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...