अब ज्यादा बच्चे पैदा करो, सरकार देगी ईनाम… कितना जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि अब राज्य सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर परिवारों को आर्थिक सहायता देगी। तीसरे बच्चे पर 30 हजार, चौथे पर 40 हजार रुपये सरकार ईनाम देगी। स्वर्णआंध्र-स्वच्छआंध्र कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैंने नया फैसला लिया है। तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये दिये जायेंगे। क्या यह सही फैसला नहीं है?” उन्होंने बताया कि सरकार अगले एक महीने में इस योजना का विस्तृत खाका तैयार कर जारी करेगी।

अब बदल गये सुर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू लंबे समय तक जनसंख्या नियंत्रण के समर्थक माने जाते रहे हैं। लेकिन अब उनका कहना है कि वक्त बदल चुका है और घटती जन्म दर भविष्य के लिये बड़ा खतरा बन सकती है। CM चंद्रबाबू नायडू ने चिंता जताते हुये कहा कि बढ़ती आय और बदलती जीवनशैली के कारण कई दंपति सिर्फ एक बच्चा पैदा करने का फैसला कर रहे हैं। कुछ परिवार तब तक दूसरा बच्चा नहीं चाहते, जब तक पहला बेटा न हो। उनके मुताबिक, इन कारणों से राज्य की प्रजनन दर लगातार नीचे जा रही है। CM ने कहा कि किसी भी समाज की आबादी को संतुलित बनाये रखने के लिये कुल प्रजनन दर यानी TFR कम से कम 2.1 होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कई देशों में घटती आबादी और तेजी से बूढ़ी होती जनसंख्या ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

पहले दूसरे बच्चे पर योजना, अब तीसरे-चौथे तक पहुंची बात

इससे पहले सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये देने की योजना पर विचार कर रही थी। 5 मार्च को विधानसभा में भी मुख्यमंत्री ने इसका जिक्र किया था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री सत्या कुमार यादव ने संकेत दिये कि सरकार अब तीसरे और उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी प्रोत्साहन देने की दिशा में आगे बढ़ चुकी है।

देशभर में शुरू हो सकती है नई बहस

चंद्रबाबू नायडू के इस ऐलान के बाद देशभर में नई बहस शुरू हो गई है। एक समय जब सरकारें “हम दो, हमारे दो” का संदेश देती थीं, अब कुछ राज्य घटती जनसंख्या को लेकर चिंतित नजर आने लगे हैं। आंध्र प्रदेश का यह फैसला आने वाले दिनों में देश की जनसंख्या नीति और सामाजिक सोच, दोनों पर बड़ा असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें : CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

इसे भी पढ़ें : CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

इसे भी पढ़ें : शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...

CCTV ने खोला राज, दो अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले का...