spot_img
spot_img

Palamu News : डोली से पहले उठ गई अनीता की अर्थी… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : अनीता की डोली से पहले अर्थी उठने से पूरे परिवार अंदर से हिल गया। शादी वाले घर में अर्थी की तैयारी से मानो घरवालों को काठ मार गया हो। घर में शादी की तैयारियां शुरू कर दी गई थी। शादी के लिए शॉपिंग भी होने लगी थी। शादी की डेट 20 मई को तय हुई। पूरा परिवार बेटी की शादी को लेकर कई उम्मीदें बांधे हुये था। लेकिन अनीता के मन में इच्छा थी कि शादी से पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। घरवालो ने भी अनीता कि इस इच्छा को सराहा। अनीता की बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। उसका सेंटर जनता शिवरात्रि कॉलेज में पड़ा था। भाई उसे सेंटर से लाता और छोड़ता था। रोज की तरह अनीता का पेपर दूसरी पाली में साढ़े पांच बजे खत्म हुआ। बड़े भाई के साथ वह बाइक से घर लौट रही थी।

कॉलेज से कुछ ही दूरी पर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही पिकअप वैन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों भाई बहन रोड पर ही फेंका गये। अनीता के मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं भाई बेतरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी खबर दी। आनन-फानन में भाई को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस ने पिकअप वैन को जप्त कर लिया। फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। शादी वाले घर में मातम छा गया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना पलामू के सदर थाना क्षेत्र की है।

इसे भी पढ़ें : Ration Card रखने वालों की लगी लॉटरी, अब मिलेगा ज्यादा राशन…

इसे भी पढ़ें : केतारी बगान में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 12 कस्टडी में… देखें

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ता रहा पत्नी के सामने, सच्चाई सामने आई तो जमाना उफ कर गया…

इसे भी पढ़ें : गोड्डा का विनोद बांका की काजल से कर रहा था शादी, अचानक पहुंची बीवी तो…

इसे भी पढ़ें : सरहुल पर्व को लेकर क्या बोल गये रांची DC और SSP… देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने लॉन्च किया झारनियोजन पोर्टल… जानें फायदा

इसे भी पढ़ें :पति को मारकर पंखा से लटकाने वाली अनीता को उम्रकैद… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...